2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedकंगना रनौत के बाद साजिद खान ने बेचा अपना अपार्टमेंट! मुंबई के...

कंगना रनौत के बाद साजिद खान ने बेचा अपना अपार्टमेंट! मुंबई के जुहू वाले फ्लैट के लिए करोड़ों में हुई डील

Published on

बीते दिनों खबर आई थी कि कंगना रनौत ने बांद्रा स्थित अपना ऑफिस 40 करोड़ में बेच दिया और अंधेरी में करीब डेढ़ करोड़ का नया ऑफिस खरीदा। अब बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर साजिद खान से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई के जुहू एरिया में अपना अपार्टमेंट बेच दिया है। उन्होंने 6.1 करोड़ की कीमत में अपना फ्लैट बेचा है। साजिद को बीते दिनों रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में देखा गया था।

स्क्वायर यार्ड्स को मिले डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, Sajid Khan की संपत्ति मुंबई के जुहू इलाके में बीच हाउस को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में स्थित थी। ये अपार्टमेंट 2,176 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें 220 वर्ग फुट की कार पार्किंग स्पेस भी है। दस्तावेजों से पता चला है कि इस साल जून में रजिस्टर्ड इस लेनदेन पर 36.6 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस लगी।

29 साल पहले इंडस्ट्री में शुरू किया था करियर
साजिद खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में टीवी शो ‘मैं भी डिटेक्टिव’ के होस्ट के रूप में की थी। उन्होंने ‘डरना जरूरी है’ (2006) के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की, जो 6 शॉर्ट मूवीज की एंथोलॉजी मूवी थी, जिसमें उन्होंने एक पार्ट का निर्देशन किया था। उनको ‘हाउसफुल’ फिल्म सीरीज, ‘हे बेबी’ (2007) और ‘हमशक्ल’ (2014) में उनके सफल काम के लिए जाना जाता है। वह भारतीय रियलिटी टीवी शो ‘नच बलिए’ में जज भी रह चुके हैं।

बॉलीवुड हस्तियां के हालिया रियल एस्टेट सौदे
हाल के दिनों में मुंबई रियल एस्टेट मार्केट में बॉलीवुड हस्तियों ने कई रियल एस्टेट सौदे किए जाने की खबरें आई हैं। कार्तिक आर्यन ने अगस्त 2024 में मुंबई के जुहू में एक अपार्टमेंट 4.5 लाख रुपये प्रति माह पर किराए पर लिया। इसी महीने कंगना रनौत ने मुंबई के अंधेरी इलाके में 1.56 करोड़ रुपये में एक ऑफिस स्पेस खरीदा है। करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसे कई सितारों ने शहर में कमर्शियल रियल एस्टेट में इन्वेस्ट किया है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...