2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedकंगना रनौत की 'इमरजेंसी' रिलीज से 5 दिन पहले टली, फिल्म को...

कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ रिलीज से 5 दिन पहले टली, फिल्म को लेकर हो रहा था भारी विवाद, जानिए कहां

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को बड़ा झटका लगा है। लंबे समय से रिलीज के लिए अटकी उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ एक बार फिर से पोस्टपोन हो गई है। ये मूवी 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी। पर फिल्म को लेकर जबरदस्त विरोध हो रहा था। धमकियां मिल रही थीं और सेंसर बोर्ड से भी सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया था। अब ये फिल्म कब रिलीज होगी, इसका ऐलान मेकर्स जल्द करेंगे।

कंगना रनौत ने इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। ये एक बायोग्राफिकल पॉलिटिकल ड्रामा मूवी है, जिसका डायरेक्शन कंगना रनौत ने किया है और वो फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं। ये फिल्म भारत में लगे इमरजेंसी पर बेस्ड है। कंगना के अलावा इसमें अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और दिवंगत एक्टर मिलिंद सोमन जैसे सितारे हैं।

एक बार फिर टल गई ‘इमरजेंसी’ मूवी
ये मूवी पहले भी कई बार पोस्टपोन हो चुकी है। फाइनली ये 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन एक बार फिर मेकर्स ने इसे टाल दिया है।

फिल्म को सेंसर बोर्ड से नहीं मिला था सर्टिफिकेट
कंगना ने हाल ही में X पर एक वीडियो शेयर किया और खुलासा किया था कि भारी विवाद के कारण उनकी फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है। यहां तक कि जान से मारने की धमकी तक मिल रही है।

‘इमरजेंसी’ फिल्म को लेकर हो रहा है विरोध
इस फिल्म को लेकर सिख समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया है। उनका आरोप है कि फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। सिख समुदाय की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है। फिल्म पर रोक लगाने की मांग की जा रही थी कि इससे भावनाएं आहत होंगी और हिंदू-सिख के बीच तनाव पैदा होगा।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...