2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorized'कंगना रनौत को अदालत ले जाओ... फैसला कानून करेगा', क्यों बोले मनोज...

‘कंगना रनौत को अदालत ले जाओ… फैसला कानून करेगा’, क्यों बोले मनोज मुंतशिर, टली इमरजेंसी की रिलीज

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस-सांसद कंगना रनौत की मच-अवेटेड फिल्म इमरजेंसी की रिलीज टल गई है. फिल्म को लेकर विवाद काफी गहराया हुआ है, सेंसर बोर्ड ने अभी तक इसे लेकर कोई क्लैरिफिकेशन नहीं दिया है. हालांकि कंगना ने एक वीडियो शेयर कर अपना ओपिनियन शेयर किया है. वीडियो में लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर फिल्म की रिलीज टलने और इसकी कुछ वजहों पर बात करते दिखे.

3 मिनट 32 सेकंड के इस वीडियो में मनोज ने कई सवाल उठाए हैं. फिल्म के जिस भी हिस्से पर आपत्ति दर्ज कराई गई है, उसके मनोज ने सवालिया तौर पर ही जवाब दिए हैं. और साथ ही अभिव्यक्ति की आजादी पर बात की है. मनोज ने आपत्तिदर्ज करने वालों से गुजारिश की है कि उन्हें दिक्कत है तो कंगना को अदालत ले जाए, फैसला कानून करेगा. वहीं कंगना ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में इसे इमरजेंसी वर्सेज फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन की लड़ाई बताई है.

रुक गई फिल्म की रिलीज
मनोज ने वीडियो में कहा- इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी, क्योंकि फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला. अच्छी बात है. लेकिन सर्टिफिकेट का ये खेल आधा अधूरा क्यों खेला जा रहा है. पूर खेला जाना चाहिए. लगे हाथ हमसे एक और सर्टिफिकेट हमसे छीन लेना चाहिए कि हम अभिव्यक्ति की आजादी का सम्मान करने वाले लोग हैं. छोड़िये ये महानता का ढोंग, एक फिल्म तो हमसे बर्दाश्त हो नहीं रही. फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन की बात करते हैं.

‘प्रॉब्लम क्या है इमरजेंसी से… प्रॉब्लम ये है कि इंदिरा गांधी की निर्मम हत्या दिखाई गई है. तो क्या इंदिरा जी की मृत्यू रोड एक्सीडेंट में हुई थी, हत्या नहीं की गई थी? प्रॉब्लम ये है कि इंदिरा गांधी के हत्यारों को सिख दिखाया गया है. तो सतवंत सिंह और बेअंत सिंह सिख नहीं थे? प्रॉब्लम ये है कि जरनैल सिंह भिंडरावाले को आतंकवादी बताया गया है. तो क्या हजारों निर्दोषों की हत्या करने वाला वो दरिंदा, आतंकवादी नहीं था?’

सिख के नाम पर राजनीतिक दबाव
‘कहते हैं सिख समुदाय को फिल्म के इन हिस्सों पर आपत्ति है. मैं मानने को तैयार नहीं हूं कि इक ओंकार सतनाम बोलकर सच्चाई के लिए बेखौफ खड़े होने वाले सिख किसी फिल्म में दिखाई गए सच से डर गए. सिख भारतवर्ष के इतिहास का सुनहरा पन्ना हैं. जब सिर पर केसरी पगड़ी बांधकर निकलते हैं तो पूरा देश उन्हें इज्जत से देखता है. क्योंकि उस पगड़ी की हर सिलवट से हमारे महान गुरुओं का शौर्य झलकता है. सिखों की शिनाख्त जरनैल सिंह भिंडरावाले से की जाएगी?’

मनोज ने पूरे वीडियो में सिखों की तारीफ में कई बातें की. उन्होंने बताया कि सिख ने कभी विक्टिम कार्ड नहीं खेला है. ऐसा एक समुदाय महज एक फिल्म से डर जाए ये मुमकिन नहीं है. मनोज ऐलान करते हुए आगे कहा कि ‘आगे बढ़िए और कंगना रनौत से आपको जो भी शिकायते हैं, उन्हें अदालतों में ले जाइये, उनका फैसला कानून करेगा. लेकिन ये फिल्म अकेले कंगना की नहीं है. 500 लोगों के क्रू ने अपना पसीना बहाकर फिल्म कमाई है. उनके साथ आपके रहते नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए.’

सेंसर बोर्ड पर बना दबाव
मनोज आगे बोले- सेंसर बोर्ड पर आपके नाम से जो दबाव बनाया जा रहा है, उसकी निंदा कीजिए. कहिए कि ये दबाव राजनैतिक है नैतिक नहीं. कुछ डरे सहमे हुए लोग पूरी कौम को रिप्रेजेंट नहीं करते. कहिए कि आपकी सच्चाई ना किसी फिल्म की मौहताज है ना किसी फिल्म से डरती है. रिलीज के बाद अगर आपको लगे कि फिल्म में कुछ गलत दिखाया गया है, तो उसका विरोध कीजिए, मैं भी आपके साथ खड़ा रहुंगा. हमने आपकी मानवता और न्याय वेदना पर हमेशा विश्वास किया है. हम जानते हैं कि सिखों के बुलंद दहाड़ों से कभी औरंगजेब के कानों के पर्दे फट जाते थे. वो सिख कभी किसी दूसरे की आवाज को दबाने के हक में खड़े नहीं हो सकते. बता दें, कंगना रनौत इमरजेंसी में इंदिरा गांधी की कैरेक्टर प्ले कर रही हैं. फिल्म का डायरेक्शन भी उन्होंने खुद किया है. फिल्म में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, महिमा चौधरी सरीखे कई कलाकार शामिल हैं.

 

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...