9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedदेश में किस-किसके पास है 1 अरब डॉलर से ज्यादा पैसा, आ...

देश में किस-किसके पास है 1 अरब डॉलर से ज्यादा पैसा, आ गई है लिस्ट, कौन है टॉप पर?

Published on

नई दिल्ली:

भारत की इकॉनमी दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ रही है। इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समय देश में 185 ऐसे लोग हैं जिनकी नेटवर्थ एक अरब डॉलर यानी करीब 8,400 करोड़ रुपये से अधिक है। इन लोगों की कुल नेटवर्थ एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा पहुंच चुकी है। पिछले तीन साल में देश में ऐसे रईसों की वेल्थ में 50% तेजी आई है। फॉच्यून इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के 185 बिलिनेयर्स की कुल नेटवर्थ 1.19 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 99.96 लाख करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। साल 2022 के मुकाबले इसमें 832 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस दौरान बिलिनेयर्स की संख्या भी 142 से बढ़कर 185 पहुंच गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक इन रईसों की टोटल वेल्थ देश की नॉमिनल जीडीपी के 33.81 फीसदी के बराबर है। इस साल की लिस्ट में 29 नए नाम जुड़े हैं। इनमें जोहो कॉरपोरेशन के श्रीधर वेंबू, शेखर वेंबू और राधा वेंबू शामिल हैं। अग्रवाल कोल कॉरपोरेशन के विनोद कुमार अग्रवाल, अपर इंडस्ट्रीज के कुशल नरेंद्र देसाई और चैतन्य नरेंद्र देसाई, श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी के महाबीर प्रसाद अग्रवाल और बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के शिव रतन अग्रवाल और दीपक अग्रवाल को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।

कौन है टॉप पर
देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 125.15 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं। गौतम अडानी 123.9 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। शापूरजी मिस्त्री और उनका परिवार 43.47 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर है। सावित्री जिंदल 33.06 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ देश की सबसे अमीर महिला हैं। इनके बाद शिव नाडर (32.85 अरब डॉलर), राधाकिशन दमानी (30.31 अरब डॉलर), दिलीप सांघवी एंड फैमिली (27.64 अरब डॉलर), सुनील बी मित्तल एंड फैमिली (27.54 अरब डॉलर), अजीम प्रेमजी (24.18 अरब डॉलर) और आदि गोदरेज एंड फैमिली (20.76 अरब डॉलर) का नंबर है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...