9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedक्या सच में भोला और शंकर थे आतंकियों के नाम? IC 814...

क्या सच में भोला और शंकर थे आतंकियों के नाम? IC 814 वेब सीरीज से कितनी अलग है सच्चाई

Published on

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘IC 814: The Kandahar Hijack’ का सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है। इस सीरीज में आतंकियों के नाम को लेकर हंगामा मचा हुआ है। सीरीज में आतंकियों के नाम के बर्गर, डॉक्टर, चीफ, भोला और शंकर हैं। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि जब आतंकवादी पाकिस्तानी मुस्लिम थे तो उनके नाम हिंदू क्यों रखे गए हैं। जब इस मामले पर बवाल बढ़ा, उसके बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को समन भेजा और पूछताछ के लिए बुलाया।

1999 की है घटना
यह घटना 24 दिसंबर 1999 की है। इंडियन एयरलाइंस के विमान ने नेपाल की राजधानी काठमांडू से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। विमान में 178 यात्री सवार थे। इस विमान में पांच हथियारबंद आतंकवादी घुस गए थे और जैसे ही विमान इंडियन एयरस्पेस में दाखिल हुआ, तुरंत विमान को हाईजैक कर लिया गया। वेब सीरीज में आतंकियों के नामों को लेकर बवाल मचा हुआ है। हालांकि वेब सीरीज में जो आतंकवादियों के नाम दर्शाएं गए हैं, वह उनके कोड नेम हैं। असल में आतंकियों ने एक दूसरे को बुलाने के लिए अपने कोड नेम रखे थे और उसी कोड नेम को वेब सीरीज में भी दर्शाया गया है।

असल में पांचों आतंकवादी पाकिस्तान के रहने वाले थे और मुस्लिम थे। आतंकियों के असली नाम ये थे:
पाकिस्तान के बहावलपुर का रहने वाला इब्राहिम अतहर
कराची का रहने वाला शाहिद अख्तर सईद
कराची का रहने वाला सनी अहमद काजी
कराची के अख्तर कॉलोनी का रहने वाला मिस्त्री जहूर इब्राहिम
सुक्कुर सिटी का रहने वाला शाकिर

विदेश मंत्रालय ने बताए थे असली नाम
विदेश मंत्रालय ने 6 जनवरी, 2000 को ऑपरेशन खत्म होने के बाद हाइजैकर्स के असली नाम बताए थे। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था कि पांचों आतंकवादियों ने यात्रियों के सामने एक दूसरे को बुलाने के लिए और भारत सरकार से बातचीत के लिए कोड नाम रखे थे। जब आतंकियों ने प्लेन को हाइजैक किया था, उसके बाद उन्होंने कैप्टन के सिर पर बंदूक तनी और प्लेन को पाकिस्तान के लाहौर ले जाने के लिए कहा गया था। 7 दिनों तक आतंकियों ने प्लेन को हाइजैक कर रखा था। फ्लाइट के कैप्टन रहे देवी शरण ने अपनी किताब ‘फ्लाइट इंटू फियर’ में पूरी घटना लिखी है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...