4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedभारत में लोगों की आंखों से हटेगा चश्मा! DCGI से इस Eye...

भारत में लोगों की आंखों से हटेगा चश्मा! DCGI से इस Eye Drop को मिली मंजूरी

Published on

नई दिल्ली,

भारत में चश्मे लगाने वालों के लिए बाजार में जल्द एक नई Eye Drop आने वाली है. दावा है कि इस आई ड्रॉप के इस्तेमाल से पढ़ने के चश्मे को हटाने में मदद मिल सकती है. इस नई आई ड्रॉप को भारत की दवा नियामक एजेंसी ने मंजूरी दे दी है. दरअसल, मुंबई स्थित एन्टोड फार्मास्यूटिकल्स ने प्रेसबिओपिया के इलाज के लिए प्रेस्वू आई ड्रॉप्स विकसित की है. प्रेसबिओपिया एक ऐसी स्थिति है जिससे दुनिया भर में 1.09 बिलियन से 1.80 बिलियन लोग प्रभावित हैं.

प्रेसबिओपिया उम्र बढ़ने के साथ स्वाभाविक रूप से होता है, जिससे नजदीकी वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है. यह आमतौर पर 40 के दशक के मध्य में शुरू होता है और 60 के दशक के अंत तक अत्यधिक हो जाता है.

सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) द्वारा पहले प्रोडक्ट की सिफारिश किए जाने के बाद ENTOD फार्मास्यूटिकल्स को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से अंतिम मंजूरी मिल गई है. दावा किया गया है कि प्रेस्वू भारत में पहली आई ड्रॉप है, जिसे प्रेसबायोपिया से पीड़ित लोगों में पढ़ने के लिए चश्मे की जरूरत को कम करने के लिए तैयार किया गया है.

ड्रोप निर्माताओं ने इस अनूठे फॉर्मूलेशन और इसकी निर्माण प्रक्रिया के लिए पेटेंट के लिए आवेदन किया है. दावा है कि इनका फॉर्मूला न केवल पढ़ने के चश्मे की आवश्यकता को खत्म करता है, बल्कि आंखों के लूब्रिकेशन का काम भी करता है.

बताया गया है कि इस आई ड्रॉप में एक एडवांस डायनेमिक बफर तकनीक है, जो उसे आंसू के पीएच के लिए जल्दी से अनुकूलित करने की अनुमति देती है, जिससे दीर्घकालिक उपयोग के लिए लगातार प्रभावकारिता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है. इस ड्रोप का इस्तेमाल वर्षों तक किया जा सकता है.

प्रेस्वू को लेकर डॉ. धनंजय बाखले ने कहा, “प्रेस्वू की स्वीकृति नेत्र विज्ञान में एक आशाजनक विकास है. प्रेसबायोपिया वाले रोगियों के लिए यह आई ड्रॉप एक गैर-आक्रामक विकल्प प्रदान करता है जो पढ़ने के चश्मे की आवश्यकता के बिना पास वाली दृष्टि को बढ़ा सकता है.”

एनटीओडी फार्मास्यूटिकल्स के सीईओ निखिल के मसुरकर ने कहा, “प्रेस्वू वर्षों के समर्पित रिसर्च और विकास का परिणाम है. प्रेस्वू केवल एक प्रोडक्ट नहीं है, यह एक ऐसा समाधान है जो लाखों लोगों को बेहतर विजन प्रदान करके उनके जीवन को बेहतर बनाता है.”

डॉ. आदित्य सेठी ने कहा कि प्रेस्वू एक एडवांस विकल्प प्रदान कर सकता है जो 15 मिनट के भीतर नजदीकी दृष्टि को बढ़ाता है. अक्टूबर के पहले सप्ताह से, प्रिस्क्रिप्शन-आधारित आई ड्रॉप्स 350 रुपये की कीमत पर फार्मेसियों में उपलब्ध होंगे. यह दवा 40 से 55 वर्ष की आयु के व्यक्तियों में हल्के से मध्यम प्रेसबायोपिया के इलाज के लिए है.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...