9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedउधर मुकेश अंबानी का 100 जीबी फ्री क्‍लाउड का गिफ्ट, इधर रतन...

उधर मुकेश अंबानी का 100 जीबी फ्री क्‍लाउड का गिफ्ट, इधर रतन टाटा की गूगल संग पार्टनरशिप, ‘बादल’ पर जंग!

Published on

नई दिल्‍ली:

रतन टाटा का टाटा ग्रुप भारत के सबसे बड़े उद्योग समूहों में से एक है। यह कंपनी ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, एफएमसीजी और बाकी कई क्षेत्रों में काम करती है। इसकी IT कंपनी टीसीएस दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के साथ काम कर रही है। इसकी मार्केट वैल्यू 16.32 लाख करोड़ रुपये है। अब टीसीएस गूगल क्लाउड के साथ मिलकर दो नए साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन लॉन्च करने जा रही है। इनमें टीसीएस एमडीआर और टीसीएस सिक्योर क्‍लाउड फाउंडेशन शामिल हैं। क्‍लाउड टेक्‍नोलॉजी पर मुकेश अंबानी की र‍िलायंस जियो का फोकस भी बढ़ा है। बीते दिनों रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (RIL) के प्रमुख ने घोषणा की थी कि दीवाली से जियो एआई क्‍लाउड पर वेलकम ऑफर की शुरुआत होगी। इसमें जियो यूजर्स को 100GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। यह ऑफर जियो के ग्राहकों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित हो सकता है।

टीसीएस के नए सॉल्‍यूशन का क्‍या होगा काम?
टाटा कंसल्‍टेंसी (TCS) के मुताबिक, नए सॉल्यूशन अलग-अलग इंडस्ट्रीज में काम करने वाले बिजनेस को साइबर खतरों से बचाने में मदद करेंगे। नॉन-क्लाउड एनवायरनमेंट में भी ये काम करेंगे। इनकी मदद से टीसीएस के कस्टमर अपने बिजनेस को सुरक्षित बना पाएंगे।

टीसीएस एमडीआर सॉल्यूशन गूगल के सिक्योरिटी ऑपरेशंस प्लेटफॉर्म पर काम करता है। यह सिक्योरिटी टीम को साइबर खतरों को पहचानने और उनसे निपटने में लगने वाले समय को कम करने में मददगार है। यह सॉल्यूशन गूगल क्लाउड के एडवांस्ड थ्रेट डिटेक्शन और टीसीएस के तकनीकी ज्ञान का इस्तेमाल करता है। इसके जरिये लगातार सिक्योरिटी की निगरानी होती है। चौबीसों घंटे यह सुरक्षा प्रदान करता है। यह साइबर खतरों से सुरक्षा को मजबूत बनाता है।

पिछले 10 सालों से टीसीएस और गूगल क्लाउड साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वे क्लाउड टेक्नोलॉजी के जरिए दुनियाभर के बिजनेस को बदलने में मदद कर रहे हैं। उनकी पार्टनरशिप का यह नया चरण गूगल क्लाउड के AI-पावर्ड सिक्योरिटी पोर्टफोलियो का इस्तेमाल करेगा। यह खतरों की जानकारी, सिक्योरिटी ऑपरेशन और क्लाउड सिक्योरिटी पर फोकस करेगा। इसका उद्देश्य दुनियाभर में समाधान प्रदान करना है। साथ ही, यह स्थानीय कानूनों और नियमों का पालन भी सुनिश्चित करेगा।

RIL की एजीएम में मुकेश अंबानी ने क‍िया था बड़ा ऐलान
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं एजीएम बैठक में मुकेश अंबानी ने एक नए ऑफर के तहत जियो यूजरों को 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज मुफ्त देने का ऐलान किया था। इस स्टोरेज का इस्तेमाल फोटो, वीडियो और दूसरे डिजिटल डॉक्यूमेंट सेव करने के लिए किया जा सकेगा। इस ऑफर को जियो एआई क्लाउड वेलकम ऑफर नाम दिया गया है। यह ऑफर इसी साल दिवाली पर लॉन्च किया जाएगा। मुकेश अंबानी ने बताया था कि कंपनी इस ऑफर के जरिए लोगों को सस्ते और बेहतरीन क्लाउड स्टोरेज सोल्यूशंस देना चाहती है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...