9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क ने लॉन्च किया xAI कोलोसस, कहा- यह दुनिया का सबसे...

एलन मस्क ने लॉन्च किया xAI कोलोसस, कहा- यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली एआई ट्रेनिंग सिस्टम

Published on

नई दिल्ली,

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की चर्चा इन दिनों पूरी दुनिया में है. टेक्नोलॉजी की दुनिया में सबसे शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम बनाने की चर्चा भी खूब हो रही है. इसी बीच एलन मस्क ने एक दावा करते हुए सोमवार को घोषणा की कि xAI कोलोसस अब ऑनलाइन है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क का दावा है कि यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली एआई ट्रेनिंग सिस्टम है. बता दें कि xAI, एलन मस्क की एआई रिसर्च और डेवलपमेंट कंपनी है.

क्यों खास है xAI कोलोसस
xAI कोलोसस ट्रेनिंग क्लस्टर वास्तव में कुछ खास है क्योंकि इसमें 100,000 H100 Nvidia GPUs का उपयोग किया गया है, और मस्क का दावा है कि ‘कुछ महीनों में इसका आकार दोगुना हो जाएगा, यानी 200,000 GPUs (50,000 H200s).’

क्या बोले एलन मस्क
एलन मस्क ने X पर लिखा, xAI टीम ने हमारे कोलोसस 100k H100 ट्रेनिंग क्लस्टर को ऑनलाइन कर दिया है. इसे केवल 122 दिनों में पूरा किया गया. कोलोसस दुनिया का सबसे शक्तिशाली एआई ट्रेनिंग सिस्टम है. इसके अलावा, यह कुछ महीनों में 200k (50k H200s) तक दोगुना हो जाएगा. कोलोसस को Nvidia की सहायता से विकसित किया गया है.

Nvidia ने भी दिया रिएक्शन
Nvidia ने कोलोसस लॉन्च पर प्रतिक्रिया दी है. कंपनी ने मस्क और xAI टीम को बधाई दी और जोर दिया कि सिस्टम न केवल दुनिया का सबसे शक्तिशाली एआई ट्रेनिंग सेटअप होगा, बल्कि “ऊर्जा दक्षता में असाधारण लाभ” भी देगा.बता दें कि मस्क का xAI पिछले साल स्थापित किया गया था. मस्क का ये दांव एआई उद्योग के शीर्ष खिलाड़ियों में स्थान देने के लिए एक रणनीतिक कदम है, जो Microsoft समर्थित OpenAI और Google (Alphabet की एक सहायक कंपनी) जैसी दिग्गज कंपनियों को चुनौती देता है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...