9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedUS से UAE तक... भारत में खूब लगा रहे पैसा, एफडीआई के...

US से UAE तक… भारत में खूब लगा रहे पैसा, एफडीआई के आंकड़े दे रहे गवाही

Published on

नई दिल्ली,

भारत, निवेश के लिए विदेशियों के लिए फेवरेट ठिकाना बना हुआ है. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश या FDI के ताजा आंकड़े खुद बयां कर रहे हैं. इसमें चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के दौरान जबर्दस्त उछाल आया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ये 47 फीसदी से ज्यागा उछलकर 16.17 अरब डॉलर दर्ज किया गया है. भारत में अपना पैसा लगाने के मामले में अमेरिका से लेकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) तक आगे हैं.

पहली तिमाही में FDI में इतना उछाल
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने FDI Inflow के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में भारत में आने वाला एफडीआई सालाना आधार पर 47.8 फीसदी बढ़ कर 16.17 अरब डॉलर हो गया है. इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की समान अप्रैल-जून तिमाही में देश में 10.94 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया था. इन्वेस्टमेंट के इस आंकड़े को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि निवेश के लिए भारत विदेशियों का फेवरेट ठिकाना बन गया है.

इस सेक्टर में सबसे ज्यादा आया निवेश
भारत में आने वाला प्रत्यक्ष विदेशी निवेश सबसे ज्यादा सर्विस सेक्टर, कंप्यूटर, टेलीकॉम और फार्मा सेक्टर में बेहतर कैपिटल फ्लो से बढ़ा है. अगर महीनेवार FDI इनफ्लो के आंकड़ों पर गौर करें, तो मई 2024 में विदेशियों ने भारत में 5.85 अरब डॉलर का निवेश किया, तो वहीं जून महीने में 5.41 अरब डॉलर का एफडीआई आया है. बता दें कि किसी एक देश की कंपनी का दूसरे देश में किया गया निवेश प्रत्यक्ष विदेशी निवेश कहलाता है.

ऐसे बदलते गए एफडीआई के आंकड़े
सरकारी आंकड़ों को देखें, तो जबकि इसी साल मई में देश का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 5.85 अरब डॉलर और जून में 5.41 अरब डॉलर हो गया. इससे पिछले साल 2024 में मई में ये आंकड़ा 2.67 अरब डॉलर, जबकि जून में 3.16 अरब डॉलर था. बात अगर अप्रैल महीने की करें, तो इसमें इस साल गिरावट आई है और वित्त वर्ष 2023-24 के अप्रैल महीने में 5.1 अरब डॉलर की तुलना में ये घटकर स साल 4.91 अरब डॉलर रहा है.

इन देशों ने लगाया भारत में तगड़ा पैसा
भारत में आने वाले FDI में कई देशों ने इजाफा किया है और यहां निवेश करने के मामले में सबसे आगे जो देश हैं, उनमें मॉरिशस (Mauritius), सिंगापुर (Singapore), अमेरिका (US), नीदरलैंड्स (Netherlands), संयुक्त अरब अमीरात (UAE), केमैन द्वीप (Cayman Islands) और साइप्रस (Cyprus) शामिल हैं. इसके विपरीत जापान (Japan), ब्रिटेन (UK) और जर्मनी (Germany) से आने वाले एफडीआई में पहली तिमाही में कमी आई है.

दिल्ली-राजस्थान नहीं, इन राज्यों में ज्यादा निवेश
DPIIT के डाटा के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विदेशी निवेशकों ने देश में सबसे ज्यादा पैसा महाराष्ट्र में लगाया है और ये 8.48 अरब डॉलर है. इसके बाद कर्नाटक में 2.28 अरब डॉलर, तेलंगाना में 1.08 अरब डॉलर और गुजरात में 1.02 अरब डॉलर का एफडीआई आया है. वहीं दिल्ली और राजस्थान में FDI इनफ्लो बीते साल के मुकाबले घटा है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...