8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedTRAI के निशाने पर WhatsApp, Telegram, सरकार से की एक्शन की मांग,...

TRAI के निशाने पर WhatsApp, Telegram, सरकार से की एक्शन की मांग, ये अकाउंट हो सकते हैं बैन

Published on

TRAI की तरफ से स्पैम और फ्रॉड कॉल्स को रोकने के लिए लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। इसको लेकर ट्राई की तरफ से टेलीकॉम कंपनियों को भी कहा गया था। हालांकि अभी ऐसी कॉल्स को रोकने पर लगातार काम चल रहा है। इस बीच टेलीकॉम रेगुलेटर ने IT मिनिस्ट्री को भी जोर दे दिया है। दरअसल ट्राई का कहना है कि अभी ऐसे बहुत सारे फ्रॉड हो रहे हैं जो व्हाट्सऐप और टेलीग्राम की मदद से हो रहे हैं। ये सभी OTT ऐप्स के दायरे में आते हैं और इन्हें रोकने के लिए IT मिनिस्ट्री को तुरंत कदम उठाना चाहिए।

TRAI ने क्यों नहीं लिया फैसला ?
OTT ऐप्स की बात करें तो ये सभी अभी IT मिनिस्ट्री के अंडर आते हैं। इस पर TRAI की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया जा सकता है। क्योंकि ये ऐप्स ट्राई के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। ट्राई की तरफ से भेजे गए पत्र में सभी चीजों की जानकारी दी गई है। साथ ही बताया गया है कि आखिर ऐसी कॉल्स की पहचान कैसे की जा सकती है। रेगुलेटर्स की जॉइंट कमेटी ने भी इस बात को रखा है। ट्राई के अधिकारियों ने ऐसी कॉल्स को रोकने के लिए तुरंत एक्शन लेने के लिए भी कहा है। इसमें कम्युनिकेशन ऐप्स का नाम शामिल है।

अधिकारियों का कहना है कि TRAI चाहती है कि इसको लेकर जॉइंट एफर्ट लगाने चाहिए। क्योंकि ट्राई की तरफ से निर्देश देने के बाद टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने ऐसी कॉल्स को रोकने के लिए DLT प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। मैसेज तो ट्राई के अंडर आ सकते हैं, लेकिन OTT ऐप्स पर ट्राई का कोई अधिकार नहीं है। कुछ समय पहले टेलीकॉम ऑपरेटर्स को भी ऐसी कॉल्स और मैसेज को रोकने के लिए कहा था। इसके बाद टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने 1 अक्टूबर तक का समय मांगा था। इसे ट्राई की तरफ से दे दिया गया था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...