28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तब...', विनेश फोगाट ने...

‘जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तब…’, विनेश फोगाट ने बताई कांग्रेस में शामिल होने की वजह

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा, ‘मैं उम्मीद करती हूं कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूं. कांग्रेस का बहुत-बहुत धन्यवाद. बुरे वक्त में पता लगता है कि अपना कौन है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं आज बहुत प्राउड फील कर रही हूं कि एक ऐसी पार्टी में हूं जो महिलाओं के लिए सड़क से संसद तक लड़ने को तैयार है.’

उन्होंने कहा, ‘जब हमें सड़कों पर घसीटा जा रहा था तब बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियों ने हमारा साथ दिया था. आज से मैं एक नई पारी की शुरुआत कर रही हूं.’ विनेश ने कहा कि जो लड़ाई थी वो जारी है, हम वो लड़ाई भी जीतेंगे. हम डरेंगे नहीं और पीछे नहीं हटेंगे.

कांग्रेस का हाथ थामने के बाद विनेश ने कहा, ‘मैं हर उस महिला के साथ खड़ी हूं जो खुद को असहाय पाती है. मैं चाहती तो कुश्ती जंतर-मंतर पर छोड़ सकती थी. बीजेपी आईटी सेल ने झूठ फैलाया कि हमारा करियर खत्म हो गया है. हम नेशनल नहीं खेलना चाहते. मैंने नेशनल खेला, ओलंपिक खेला. भगवान की कुछ अलग ही योजना थी.’

उन्होंने कहा, ‘बजरंग को डोपिंग के आरोप में चार साल के लिए बैन कर दिया गया क्योंकि वो हमारे साथ खड़े हुए. हमारी लड़ाई अदालत में जारी रहेगी.’ विनेश ने कहा, ‘दिल से खेला, दिल से आपके साथ खड़े रहेंगे.

 

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...