8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedअगस्त में 27000 कर्मचारी नौकरी से आउट, इन कंपनियों से निकाले गए...

अगस्त में 27000 कर्मचारी नौकरी से आउट, इन कंपनियों से निकाले गए सबसे ज्यादा लोग!

Published on

नई दिल्ली,

टेक्नोलॉजी सेक्टर में छंटनियों की सुनामी आ चुकी है. दुनियाभर में IT कंपनियां कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने में लगी हैं. दरअसल, अपने ग्लोबल ऑपरेशंस के कुछ डिविज़न्स बंद करके नौकरियों पर तलवार चलाई जा रही है. बीते महीने यानी अगस्त में 27 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है.

बड़े-बड़े नामों वाली Intel, IBM, और Cisco Systems जैसी कंपनियों ने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. आइए जानते हैं कि किन कंपनियों ने पिछले महीने कितने लोगो की छंटनी की है. अगस्त में टेक सेक्टर की 40 से ज़्यादा कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया है.

इस साल अबतक 1.30 लाख नौकरी से बाहर
बता दें, साल 2024 में अब तक 1.36 लाख से ज़्यादा टेक प्रोफेशनल्स को नौकरी से निकाला जा चुका है. अगस्त में दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनियों में से एक इंटेल ने अपने कुल वर्कफोर्स का 15 फ़ीसदी यानी 15 हज़ार कर्मचारियों की छंटनी कर दी. कंपनी ने ये कदम 2025 तक 10 अरब डॉलर की लागत कम करने के लिये उठाया है.

लागत में कटौती और अपनी रणनीति में बड़े बदलाव के लिए इंटेल ऐसे मुश्किल फ़ैसले लेने को मजबूर हुई है. इसके बाद नेटवर्किंग की दुनिया के बड़े नाम सिस्को सिस्टम्स (Cisco Systems) ने भी 7 फ़ीसदी वर्कफोर्स यानी 6000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है.

कंपनी का फोकस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सिक्योरिटी सेक्टर्स पर है. इसके अलावा जिन बड़ी कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया है, उनमें IBM ने चीन में अपने R&D ऑपरेशंस बंद करके 1000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया.

Apple कंपनी में छंटनी
आईफोन मेकर ऐपल ने अपनी सर्विसेज ग्रुप से 100 कर्मचारियों की छंटनी की है. डेल ने भी अपनी वैश्विक वर्कफोर्स में 10 परसेंट की कटौती करने का फैसला लिया है, जिससे 12,500 कर्मचारियों पर असर हो सकता है.

गोप्रो ने भी 15 फ़ीसदी वर्कफोर्स यानी 140 नौकरियों का ख़त्म कर दिया है. टेक्नोलॉजी सेक्टर में छंटनी का ये दौर आगे भी जारी रहने की आशंका है. यह संख्या बढ़ सकती है. ऐसे में बेरोज़गारों की बढ़ती संख्या बड़ी मुसीबत की वजह बन सकती है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...