8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedSwiggy में 33 करोड़ रुपये की चोरी, पूर्व कर्मचारी पर लगा आरोप,...

Swiggy में 33 करोड़ रुपये की चोरी, पूर्व कर्मचारी पर लगा आरोप, IPO से पहले कंपनी को झटका

Published on

नई दिल्ली:

ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी को तगड़ा झटका लगा है। कंपनी के 33 करोड़ रुपये चोरी हो गए हैं। इसके लिए स्विगी ने अपने पूर्व जूनियर कर्मचारी पर इस रकम को चुराने का आरोप लगाया है। बेंगलुरु स्थित फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अपनी सालाना रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। स्विगी ने कथित तौर पर इस मामले की जांच के लिए एक ‘बाहरी टीम’ को नियुक्त किया है। कंपनी ने अपने पूर्व कर्मचारी के खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज कराई है। स्विगी को यह झटका ऐसे समय लगा है जब कंपनी जोर-शोर से अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है।

अपने रिपोर्ट में स्विगी ने कहा कि ग्रुप को चालू वर्ष के दौरान अपनी एक सब्सडियरी कंपनी में करीब 32.67 करोड़ रुपये के गबन का पता चला। रिपोर्ट के मुताबिक जांच के दौरान मिले तथ्यों की समीक्षा करने पर पता चला कि ग्रुप ने 31 मार्च 2024 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के दौरान उक्त राशि को एक खर्चे के रूप में दर्ज किया है। कंपनी ने कहा कि इस रकम को एक पूर्व जूनियर कर्मचारी ने पिछले सालों में गबन किया है। स्विगी ने इसके अलावा कथित गबन से संबंधित किसी अन्य विवरण का उल्लेख नहीं किया।

रेवेन्यू में हुई बढ़ोतरी
स्विगी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 36 फीसदी बढ़कर 11247 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी के घाटे में भी 44 फीसदी की कमी आई है। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2023 में उसका घाटा 4179 करोड़ रुपये से घटकर इस साल 2350 करोड़ रुपये रह गया है।

आईपीओ लाने की तैयारी में कंपनी
स्विगी इस समय अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। कंपनी आईपीओ के जरिए 10,414 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी को इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। कंपनी की योजना नए इक्विटी शेयर जारी कर 3750 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी इसके अलावा 6664 करोड़ रुपये का बिक्री पेशकश (OFS) भी लाएगी। कंपनी आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से 750 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

कंपनी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस
पिछले महीने स्विगी और उसके प्रतिद्वंद्वी जोमैटो ने कथित तौर पर बेंगलुरु और दिल्ली सहित कुछ बाजारों में अपने प्लेटफॉर्म शुल्क को बढ़ाकर 6 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है। पहले यह शुल्क 5 रुपये था। दोनों कंपनियों ने साल 2023 में 2 रुपये प्रति ऑर्डर के साथ प्लेटफॉर्म शुल्क लेना शुरू किया था। अप्रैल में जोमैटो ने प्रमुख बाजारों में अपना शुल्क बढ़ाकर 5 रुपये कर दिया था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...