10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedमलयालम एक्टर विनायकन को हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, राजीव गांधी एयरपोर्ट...

मलयालम एक्टर विनायकन को हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, राजीव गांधी एयरपोर्ट पर नशे में हंगामा करने का आरोप

Published on

मलयालम फिल्म एक्टर विनायकन को शनिवार 7 सितंबर की शाम गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि एक्टर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कथित तौर पर नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आई और एक्टर को शाम 6 बजे के करीब अरेस्ट कर लिया। RGI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर के बालाराजू ने मामले की जानकारी दी है।

CISF के इंस्पेक्टर ने बताया कि विनायकन, कोच्चि से इंडिगो की फ्लाइट से आए थे और उन्हें गोवा जाना था। एक्टर ने एयरपोर्ट गेट स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया। उन्होंने यह भी बताया कि वह नशे की हालत में थे। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, बालाराजू ने कहा, ‘एक्टर शराब के नशे में थे और उन्होंने उस हालत में काफी हंगामा किया। जिसके बाद फौरन मामला दर्ज किया गया।’

विनायकन के खिलाफ मामला दर्ज
इसके बाद विनायकन को RGI एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया गया और उसके खिलाफ सिटी पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बता दें कि पिछले साल 2023 में भी मलयालम एक्टर को एक पुलिस अधिकारी के काम में रुकावट पैदा करने और नशे की हालत में धमकी देने और गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अभिनेता ने कथित तौर पर एर्नाकुलम टाउन नॉर्थ पुलिस स्टेशन में हंगामा किया था, जहां पुलिस ने उन्हें उनके अपार्टमेंट में उनकी पत्नी के साथ विवाद के सिलसिले में बुलाया था।

विनायकन ने पूर्व CM पर किया था कमेंट
विनायकन पर केरल पुलिस एक्ट की धारा 118(ए) और 117(ई) के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में मेडिकल जांच के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। पुलिस ने कहा था कि एक्टर ने पहले भी पुलिस स्टेशन में इसी तरह का हंगामा किया था। इसके अलावा, विनायकन ने पहले भी में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने और MeToo मुहीम के दौरान कमेंट करने के कारण विवादों में रहे थे।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...