10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedचीन-1, भारत-2, अमेरिका-3... यह कैसी लिस्‍ट जिसमें हुआ बड़ा उलटफेर, 'सुपरपावर' हमसे...

चीन-1, भारत-2, अमेरिका-3… यह कैसी लिस्‍ट जिसमें हुआ बड़ा उलटफेर, ‘सुपरपावर’ हमसे पिछड़ा

Published on

नई दिल्‍ली

भारत ने 2024 की पहली छमाही में 5G स्मार्टफोन बाजार में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी, वीवो और सैगसंग जैसे ब्रांड के सस्ते फोन की वजह से भारत चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा 5G स्मार्टफोन मार्केट बन गया है। दुनियाभर में 5G स्मार्टफोन की बिक्री में 20% की बढ़ोतरी हुई है। आईफोन 15 और 14 सीरीज की लोकप्रियता से एपल 25% से ज्‍यादा मार्केट शेयर के साथ सबसे आगे रहा। गैलेक्‍सी A और S24 सीरीज के साथ सैमसंग ने 21% से ज्‍यादा शेयर के साथ दूसरा स्थान बनाया। शाओमी तीसरे स्थान पर रहा। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने इसके विकास में बड़ा योगदान दिया।

शाओमी को भारत में तीन अंकों में और मध्य पूर्व, अफ्रीका, यूरोप और चीन में दो अंकों में बढ़ोतरी देखने को मिली। वीवो ने भारत, चीन और अन्य उभरते एशियाई बाजारों में काफी तरक्की की। कैरिबियन, लैटिन अमेरिका, भारत, मध्य पूर्व, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका में शानदार प्रदर्शन के साथ मोटोरोला शीर्ष 10 में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला ब्रांड बन गया।

लगातार बढ़ रही है 5जी स्‍मार्टफोन की ब‍िक्री
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, काउंटरपॉइंट रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक प्रचीर सिंह ने कहा, ‘5G स्मार्टफोन की बिक्री लगातार बढ़ रही है। ज्‍यादा किफायती 5G फोन आ रहे हैं। उभरते बाजारों में ग्राहक कम कीमतों पर भी 5G डिवाइस खरीद रहे हैं।’

कैरिबियन और लैटिन अमेरिका (CALA) 63% की सालाना बढ़ोतरी के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बन गया है। इसका कारण मेक्सिको और ब्राजील जैसे देश हैं। ग्‍लोबल स्तर पर 5G स्मार्टफोन की खरीद में CALA का योगदान 14% और कुल 5G शिपमेंट में 6% रहा। वहीं, एशिया-प्रशांत क्षेत्र ने 63% ग्‍लोबल 5G स्मार्टफोन की खरीद और 58% कुल 5G शिपमेंट के साथ अग्रणी स्थान हासिल किया।

ग्‍लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स एक्‍सपोर्ट में भारत की रैंकिंग सुधरी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, अमेरिकी स्मार्टफोन दिग्गज एपल ने वित्त वर्ष 2023-24 में वैश्विक स्तर पर बनने वाले आईफोनों का 14% भारत में असेंबल किया। भारत ने ग्‍लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स एक्‍सपोर्ट में अपनी रैंकिंग में चार स्थानों की बढ़त हासिल की है। इलेक्ट्रॉनिक्स में मोबाइल फोन सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र था। इसका अमेरिका को निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में 2.2 अरब डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 5.7 अरब डॉलर हो गया।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...