17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या भारत सच में है शाकाहारी लोगों का देश? जानिए क्या है...

क्या भारत सच में है शाकाहारी लोगों का देश? जानिए क्या है सच्चाई

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक सात साल के लड़के को इस वजह से स्कूल से निकाल दिया गया क्योंकि वह अपने लंच बॉक्स में बिरयानी (नॉन वेज) लाया था और उसने अपने क्लासमेट्स को खाने के लिए ऑफर किया था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें लड़के की नाराज़ मां और स्कूल के प्रिंसिपल के बीच बातचीत दिखाई दे रही है। अब अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है।

ऐसे देश में जहां बहुत से लोग शाकाहारी भोजन को “शुद्ध” और मांसहारी को गंदा मानते हैं। जहां खाने से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं हैं, वह ऐसा विवाद नॉर्मल बात नहीं है। इस मामले पर स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि लड़के का अपने सहपाठियों को बिरयानी परोसना आपत्तिजनक था।लेकिन भारत की आबादी का कितना हिस्सा शाकाहारी है? क्या भारत वाकई शाकाहारी देश है या यह सिर्फ़ एक मिथक है? आइये जानते हैं आंकड़े क्या कहते हैं।

भारत शाकाहारी देश नहीं है, आंकड़े क्या कहते हैं?
नेशनल फ़ैमिली एंड हैल्थ सर्वे-V (2019-21) के मुताबिक ज़्यादातर भारतीय किसी न किसी रूप में अंडे, मांस या मछली खाते हैं। उनमें से लगभग आधे लोग सप्ताह में कम से कम एक बार ऐसा करते हैं। सर्वे-V (2019-21) के आंकड़ों के मुताबिक 29.4 फीसदी महिलाएं नॉनवेज नहीं खाती हैं। 16.6 फीसदी मर्द भी मछली, चिकन या मांस नहीं खाते हैं।

जबकि 45.1 फीसदी महिलाओं और 57.3 फीसदी पुरुषों ने कहा कि वे सप्ताह में कम से कम एक बार मछली, चिकन या मांस का सेवन करते हैं।आंकड़ों के मुताबिक भारत में मांस की खपत बढ़ रही है। यानी नॉनवेज खाने वाले लोगों की तादाद में इजाफा हुआ है।

यहां भी पढ़ सकते हैं
NFHS V डेटा के मुताबिक जो लोग खुद को शाकाहारी कहते हैं, वे भी संभवत लैक्टो-शाकाहारी होते हैं, यानी वे गाय और भैंस से मिलने वाले दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन करते हैं। केवल 5.8 फीसदी महिलाओं और 3.7 फीसदी पुरुषों ने बताया कि उन्होंने कभी दूध या दही का सेवन नहीं किया। 48.8 फीसदी पुरुषों और महिलाओं ने कहा कि वे हर दिन दूध या दही खाते-पीते हैं।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...