17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयUAE से भारत लाया गया गोल्ड तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड, NIA की...

UAE से भारत लाया गया गोल्ड तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड, NIA की गिरफ्त में वॉन्डेट अपराधी

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के वैश्विक परिचालन केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय गोल्ड स्मग्लिंग नेटवर्क के प्रमुख संचालक मुनियाद अली खान को UAE से भारत वापस लाने के लिए ANI और अबू धाबी स्थित इंटरपोल राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के साथ मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया. आरोपी को 10 सितंबर 2024 को भारत वापस लाया गया और जयपुर एयरपोर्ट से एनआईए की टीम ने उसे अपने कब्जे में ले लिया.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 3 जुलाई 2020 को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तस्करी के सोने की छड़ों की जब्ती से जुड़ी घटना में 22 सितंबर 2020 को केस दर्ज किया. इसके बाद मामले की जांच की गई और इसमें सामने आया कि कथित तौर पर मुनियाद अली खान ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सऊदी अरब की राजधानी रियाद से भारत में सोने की छड़ों की अवैध तस्करी की कथित रूप से साजिश रची थी.

NIA ने दायर किया था आरोप पत्र
मुनियाद ने आरोपियों के साथ मिलकर तस्करी के लिए सोने की छड़ें रियाद से जयपुर लाया. वह रियाद से जयपुर के लिए हो रही तस्करी में शामिल है. एनआईए ने 22.03.2021 को जयपुर स्थित एनआईए की स्पेशल कोर्ट के समक्ष इस व्यक्ति के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. वह गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत अपराधों के लिए आपराधिक साजिश के लिए वॉन्टेड है.

एनआईए की गुजारिश पर सीबीआई ने 13 सितंबर 2021 को इंटरपोल से इस आरोपी के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था और इस वॉन्टेड अपराधी की तलाश के लिए दुनिया भर की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजा गया था. आरोपी यूएई में पाया गया था. उसे 10 सितंबर 2024 को भारत वापस लाया गया और जयपुर एयरपोर्ट से एनआईए की एक टीम ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में सीबीआई, इंटरपोल चैनलों पर सहयोग के लिए भारत में सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ निकटता से समन्वय करती है.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...