10.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedएकता कपूर के गणेश उत्सव में बेटी संग पहुंची साक्षी तंवर, लाल...

एकता कपूर के गणेश उत्सव में बेटी संग पहुंची साक्षी तंवर, लाल चूड़ी और पीले घांघरे में लाडली ने जीत लिया दिल

Published on

टीवी से लेकर फिल्मों का सफर तक चुकीं एक्ट्रेस साक्षी तंवर का हर कोई दीवाना है। एक्ट्रेस ने अपने काम से लोगों के बीच पहचान बनाई है। उन्हें हर बार की तरह, इस बार भी बेटी के साथ एकता कपूर के गणपति उत्सव में देखा गया। तमाम सितारों के साथ-साथ एक्ट्रेस ने भी शिरकत की। जहां वह सादगी भरे अवतार में नजर आईं और सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

साक्षी तंवर ने ‘कहानी घर घर की’ में पार्वती का रोल किया और उसी से वह ऐसी चमकीं कि लोग आज भी उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं। और इसके बाद इनकी लाइफ में जो टर्निंग प्वॉइंट आया, वो था, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, जिसमें इन्होंने प्रिया का रोल किया था और राम कपूर के साथ इनकी जोड़ी को इतना पसंद किया गया था कि एकता कपूर ने दूसरा सीजन भी बनाया था।

साक्षी तंवर ने नहीं की शादी
साक्षी तंवर की बेटी का नाम दित्या है। एक्ट्रेस ने शादी नहीं की और उन्होंने 2018 में 9 महीने की बच्ची को गोद लिया था। वह सिंगल मदर हैं और लाडली पर जान छिड़कती हैं। एकता कपूर से उनका रिश्ता बहुत गहरा है क्योंकि उन्होंने उनके साथ कई शोज में काम किया है। इसलिए कोई भी फंक्शन हो, वह उनके यहां जरूर पहुंचती हैं। अब गणेश उत्सव कार्यक्रम में वह बेटी के साथ नजर आईं। जहां उन्होंने तो साड़ी पहनी थी और बेटी पीले रंग के लहंगा-चोली में नजर आ रही थी। हाथ में उसने चूड़ियां भी पहनी थी। जिसे वह सम्भालती दिख रही थी।

साक्षी तंवर की बेटी ने खींचा ध्यान
साक्षी तंवर का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक्ट्रेस मुस्कुरा रही हैं। बेटी को कैमरे की तरफ देखने को कह रही हैं। मगर दित्या थोड़ी कन्फ्यूज नजर आईं। इन्हें देख लोगों ने कहा कि साक्षी को किसी परिचय की जरूरत नहीं। उन्होंने टीवी की दुनिया पर राज किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘पार्वती मां, हम आपको हमेशा टीवी पर याद करते हैं।’ एक ने बेटी के लिए लिखा, ‘मुझे लगता है कि वह असहज महसूस कर रही है।’

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...