8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedनिवेशकों ने बरसाया बेपनाह प्‍यार, मांगे थे 6,560 करोड़, झोली में डाल...

निवेशकों ने बरसाया बेपनाह प्‍यार, मांगे थे 6,560 करोड़, झोली में डाल दिए…

Published on

नई दिल्‍ली

बजाज हाउसिंग फाइनेंस ल‍िम‍िटेड के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। 6,560 करोड़ रुपये के इस इश्‍यू को बुधवार को पेशकश के तीसरे और अंतिम दिन 63.60 गुना सब्‍सक्रिप्‍शन मिला। इसने 3 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा की बोलियां हासिल कीं। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ में की गई 72,75,75,756 शेयरों की पेशकश के मुकाबले कुल 46,27,48,43,832 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 209.36 गुना सब्‍सक्रिप्‍शन मिला। जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के सेगमेंट को 41.50 गुना सब्‍सक्रिप्‍शन हासिल हुआ। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के सेगमेंट को 7.02 गुना अभिदान मिला।

इश्‍यू खुलने के कुछ घंटे बाद ही पूरा हो गया था सब्‍सक्राइब
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को सोमवार को बोली खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर पूरा अभिदान मिल गया था। कंपनी ने इश्‍यू खुलने के पहले शुक्रवार को प्रमुख (एंकर) निवेशकों से 1,758 करोड़ रुपये जुटाए थे।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ के लिए 66-70 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। आईपीओ में 3,560 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और मूल कंपनी बजाज फाइनेंस की तरफ से 3,000 करोड़ रुपये के मौजूदा शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल हैं।

यह शेयर बिक्री भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों का पालन करने के लिए की जा रही है। इसके मुताबिक अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को सितंबर, 2025 तक शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होना जरूरी है।

ग्रे मार्केट में 104.29% के प्रीमियम पर प्राइस
ग्रे मार्केट में बजाज हाउसिंग के शेयर आखिरी बार इसके इश्यू प्राइस 70 रुपये (अपर प्राइस बैंड) के मुकाबले 104.29 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड करते देखे गए थे। इस स्टॉक की लिस्टिंग 16 सितंबर को होने की संभावना है।

पिछले महीने प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड के IPO ने 1.48 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा की बोली हासिल की थी। इससे पहले नवंबर 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के IPO को कुल 1.56 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली थी। 2008 में कोल इंडिया लिमिटेड के IPO ने 2.33 लाख करोड़ रुपये की बोली जुटाई थी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...