17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतूफान यागी का कहर, वियतनाम में वायनाड जैसा हादसा... पहाड़ से लुढ़कती...

तूफान यागी का कहर, वियतनाम में वायनाड जैसा हादसा… पहाड़ से लुढ़कती आई मौत

Published on

नई दिल्ली,

वियतनाम में सुपर ताइफून यागी ने लाओ कई प्रांत के लांग नुक इलाके में भारी तबाही मचाई. यहां पर भारी बारिश के बाद केरल के वायनाड जैसा हादसा हुआ. पहाड़ों से भूस्खलन हुआ. जिसमें 22 लोग मारे गए. 73 लापता है. माना जा रहा है कि कुल 95 लोग खत्म हो चुके हैं. वियतनाम में यह इस साल का सबसे गंभीर हादसा और भूस्खलन था

यहां पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से नमी बढ़ी. मिट्टी गीली हुई. जिससे पहाड़ों के ऊपर से छोटा भूस्खलन हुआ. जो नीचे आते-आते बहुत बड़े रूप में बदल गया. इसके साथ कीचड़, मिट्टी और पेड़-पत्थर भी आए. लांग नुक गांव बेहद सुदूर इलाके में हैं. यहां पर रेस्क्यू टीम को पहुंचने में दो दिन लग गए. इसकी वजह से ज्यादा लोगों को बचाया नहीं जा सका.

इस घटना के दो वीडियो तो बेहद ही खतरनाक हैं. पहले वीडियो में आप देख सकते हैं… कि ऊपर से पहाड़ गिर रहा है और मलबा नीचे तक आ रहा है…दूसरा वीडियो भी है… जिसमें ऊपर से पहाड़ गिर रहा है और नीचे लोग भाग रहे हैं… उसे यहां लगे ट्वीट में देखिए…

वियतनाम में हर साल छोटे-छोटे कई भूस्खलन होते हैं. लेकिन इनकी कोई सही रिपोर्ट नहीं बन पाती. क्योंकि ज्यादातर इलाके सुदूर हैं. हालांकि ताइपून यागी ने यहां पर कहर बरपाया है. जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सामने आ रहे हैं. यागी की वजह से आई अलग-अलग तरह की प्राकृतिक आपदाओं में वियतनाम के 125 लोग अब तक लापता है. हनोई में तो रेड रिवर में पानी कम हुआ है लेकिन बाकी जगहों पर कहर बरपा हुआ है. दक्षिण-पूर्व एशिया में इस साल आया यह अब तक का सबसे खतरनाक तूफान था. इसके आने से बारिश के साथ हवाएं 150 से 200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...