12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeखेलहॉकी: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदा... कप्तान हरमन बने जीत के...

हॉकी: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदा… कप्तान हरमन बने जीत के हीरो

Published on

हुलुनबुइर (चीन),

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है. शनिवार (14 सितंबर) को चीन के हुलुनबुइर में गए मुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया. भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह (13वें मिनट और 19वें मिनट) ने दोनों गोल दागे. उधर पाकिस्तान की ओर से इकलौता गोल अहमद नदीम (7वें मिनट) ने किया. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थीं. सेमीफाइनल और फाइनल क्रमश: 16 एवं 17 सितंबर को खेले जाएंगे.

ऐसा रहा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
मुकाबले के दौरान पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. खेल के सातवें ही मिनट में पाकिस्तान ने बढ़त बना ली, जब हन्नान शाहिद तेजी से भारतीय सर्कल में पहुंचे और अहमद नदीम को पास दिया. नदीम ने भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक को छकाते हुए गोल दाग दिया. लगभग 6 मिनट बाद ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके बराबरी दिला दी. दूसरा क्वार्टर भारत के नाम रहा, जिसमें हरमप्रीत कौर पेनल्टी कॉर्नर के जरिए एक और गोल दागने में कामयाब रहे.

मुकाबले में हाफटाइम के समय तक भारत 2-1 से आगे था. फिर तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने बराबरी की कोशिश की, इस दौरान उसे कुछ पेनल्टी कॉर्नर भी मिले. मगर भारतीय डिफेंस ने मौकों को नाकाम कर दिया. भारतीय टीम के पास भी तीसरे क्वार्टर में गोल करने के मौके बने थे, लेकिन वो भुना नहीं सकी. इसके बाद चौथे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं.

भारत की लगातार पांचवीं जीत
यह भारतीय हॉकी टीम की मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत रही. भारतीय टीम ने इससे पिछले मैच में कोरिया को 3-1 से हराया था. उससे पहले भारत ने मलेशिया को 8-1 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी. इसके भी पहले भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 3-0 और जापान को 5-0 से करारी शिकस्त दी थी.

हालिया समय में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा काफी भारी रहा है. हांगझोउ एशियन गेम्स में पिछले साल भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया था. उससे पहले चेन्नई में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान पर 4-0 से जीत दर्ज की थी. जकार्ता में 2022 एशिया कप में युवा भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 1-1 से ड्रॉ पर रोका, जबकि 2021 के एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता था.

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में भारत समेत कुल छह टीमें भाग ले रही हैं. ग्रुप स्टेज में सभी टीमों को पांच-पांच मैच खेलने हैं. भारत इस टूर्नामेंट में चैम्पियन बनने का प्रबल दावेदार है. भारत ने पिछले साल घरेलू मैदान पर खिताब जीता था, जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा 4 खिताब जीतने वाली टीम बन गई. भारत ने इस मामले में पाकिस्तान को पछाड़ दिया था, जिसने तीन मौके पर टाइटल जीता था. भारत-पाकिस्तान के अलावा कोरिया ही एक मौके पर इस टूर्नामेंट को जीत पाया है. कोरिया ने साल 2021 के सीजन में खिताब जीता था.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...