14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने बनाया दुनिया पर कब्जा करने का खतरनाक प्लान, बना रहा...

चीन ने बनाया दुनिया पर कब्जा करने का खतरनाक प्लान, बना रहा एयरशिप की आर्मी, जानें क्या है ड्रैगन का नया हथियार

Published on

बीजिंग

चीन ने दुनिया भर में जासूसी करने के लिए एक बड़ा खतरनाक प्लान बनाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन विशाल हवाई जहाजों की एक सेना तैयार कर रहा है। एयरशिप के नाम से मशहूर ये जहाज असल में चीन के लिए जासूसी हथियार होंगे, जिनसे वह पूरी दुनिया पर नजर रख सकेगा। चीन ऐसा पर्यटन के नाम पर कर रहा है। ये विशालकाय हल्के हवाई जहाज 1900 के दशक की शुरुआत में काफी लोकप्रिय हुआ करते थे। इन्हें ब्लिंप कहा जाता था, लेकिन हाल के दशकों में वे लुप्त हो गए। अब चीन एक बार फिर से इन जहाजों को आसमान में उड़ाने के लिए तैयार है। ये सारी कवायद चीन की दुनिया में अपना साम्राज्य फैलाने की योजना का हिस्सा है।

चीन ने जहाजों पर शुरू किया काम
साल 2025 की शुरुआत में ही इन जहाजों का इस्तेमाल करने की योजना है। चीन की एक पर्यटक एयरशिप कंपनी ने अपने यात्रियों को आसमान में भेजने के लिए इन जहाजों पर काम करना शुरू कर दिया है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि चीन पर यह भरोसा कर लेना कि एयरशिप पर्यटकों के लिए बनाए जा रहे हैं, एक बहुत बड़ी गलती होगी। ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द सन से प्रोफेसर अशोक स्वैन ने कहा कि ‘हम चीन की कही गई बातों को कभी भी सच नहीं मानेंगे।’

प्रोफेसर अशोक स्वैन ने कहा कि ‘यदि आप चीनी सैन्य खर्च को देखें तो इसमें सैन्य उद्येश्यों के लिए कई अन्य क्षेत्र शामिल नहीं हैं। चीन की यह एक बड़ी चालाकी है जो वह लंबे समय से करता रहा है।’ उन्होंने कहा कि ‘इस मामले में हमें कोई कारण नहीं दिखता कि चीन इसका सैन्य उद्येश्यों के लिए उपयोग नहीं कर रहा है या नहीं करेगा। या ऐसी योजना नहीं बना रहा है।’

जिनपिंग का दुनिया कब्जाने का प्लान
सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि चीन के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में इन विशाल एयरशिप को रखने के लिए हैंगर बनाए गए हैं। पिछले साल देश के उत्तर-पश्चिम में एक बेस पर सैटेलाइट तस्वीरों में एक बड़ा एयरशिप नजर आया था। ये तस्वीरें पहली बार नवंबर 2022 में ली गई थीं, जिसमें रेगिस्तानी सैन्य परिसर में 100 फीट लंबा एयरशिप दिखाया गया था। प्रोफेसर अशोक स्वेन का कहना है कि ‘यह सब शी (जिनपिंग) का दुनिया पर कब्जा करने की योजना का हिस्सा है, जिसमें इन बड़े ब्लिंप्स का इस्तेमाल निगरानी के लिए किया जाएगा। इससे चीनी सेना को वैश्विक पहुंच बनाने में भी मदद मिलेगी।’ अशोक ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि यह निगरानी के लिए ज्यादा है।’

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...