20.7 C
London
Thursday, June 26, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयउत्तरी फ्रांस में बड़ा हादसा, 'इंग्लिश चैनल' पार करने की कोशिश में...

उत्तरी फ्रांस में बड़ा हादसा, ‘इंग्लिश चैनल’ पार करने की कोशिश में प्रवासियों की नाव पलटी, 8 की मौत

Published on

पेरिस

उत्तरी फ्रांस से ‘इंग्लिश चैनल’ पार करने की कोशिश करते समय कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। फ्रांसीसी समुद्री अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना उस समय हुई जब अधिकारियों ने उत्तरी शहर एम्बलेट्यूस में एक समुद्र तट के पास एक नौका को संकट में देखा, जिसमें दर्जनों लोग सवार थे। ‘चैनल’ और उत्तरी सागर के प्रभारी फ्रांसीसी समुद्री अधिकारियों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि एक फ्रांसीसी बचाव पोत को क्षेत्र में तैनात किया गया और रेस्क्यू टीम ने समुद्र तट पर 53 प्रवासियों को चिकित्सा सहायता प्रदान की।

दो सप्ताह में लगातार दूसरा हादसा
बयान में कहा गया, ‘तत्काल मदद मुहैया कराए जाने के बावजूद आठ लोगों की मौत हो गई।’ इसमें कहा गया कि समुद्र में तलाश अभियान के दौरान कोई व्यक्ति नहीं मिला। यह घटना इस साल की सबसे घातक आपदा के दो सप्ताह से भी कम समय बाद हुई। फ्रांसीसी और ब्रिटिश सरकारें कई वर्षों से प्रवासियों के प्रवाह को रोकने की कोशिश कर रही हैं, जो तस्करों को छोटी नावों पर सवार होकर फ्रांस से इंग्लैंड जाने के लिए प्रति व्यक्ति हजारों यूरो का भुगतान करते हैं। एक पुलिस सूत्र ने एएफपी को बताया कि नाव के रवाना होने के कुछ ही समय बाद यह दुर्घटना हुई।

कुछ दिन पहले ही मारे गए थे 12 प्रवासी
अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि हाल के दिनों में प्रवासियों ने छोटी नावों में खतरनाक तरीके से चैनल को पार करने के कई प्रवास किए हैं। शुक्रवार और शनिवार को 24 घंटों में 200 लोगों को बचाया गया। इसी महीने उत्तरी फ्रांसीसी तट पर 12 प्रवासी मारे गए थे, जब दर्जनों लोगों को लेकर जा रही नाव पलट गई थी। इनमें से अधिकांश इरीट्रिया के थे। इस साल चैनल में प्रवासियों की मौतों की संख्या 37 हो गई है। साल 2023 में यह 12 थी।

ब्रिटिश अधिकारियों ने बताया है कि इस साल की शुरुआत से चैनल पार करके 22,000 से अधिक प्रवासी इ्ग्लैंड पहुंच चुके हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस गर्मी में अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या में निपटने में सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया। इंग्लिश चैनल को पार करना अक्सर खतरनाक साबित होता है। नवम्बर 2021 में 27 प्रवासियों की मौत हो गई, जब उनकी नाव पलट गई। यह अब तक की सबसे घातक आपदा थी।

Latest articles

इज़राइल-ईरान युद्ध ख़त्म ट्रंप की चेतावनी परमाणु हथियार बनाए तो अंजाम होगा बुरा

इज़राइल-ईरान युद्ध ख़त्म ट्रंप की चेतावनी परमाणु हथियार बनाए तो अंजाम होगा बुरा,पिछले 12...

RATH YATRA 2025: 10 लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए AI और ड्रोन से निगरानी

RATH YATRA 2025: महाप्रभु जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा को लेकर भक्तों में ज़बरदस्त...

Pension Scheme: सिर्फ़ 55 जमा कर हर महीने पाएं 3000 पेंशन जानिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

Pension Scheme: सिर्फ़ 55 जमा कर हर महीने पाएं 3000 पेंशन जानिए प्रधानमंत्री श्रम...

AIIMS गुवाहाटी में बंपर भर्तियाँ मेडिकल क्षेत्र में सुनहरा अवसर

AIIMS : मेडिकल के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए...

More like this

इज़राइल-ईरान युद्ध ख़त्म ट्रंप की चेतावनी परमाणु हथियार बनाए तो अंजाम होगा बुरा

इज़राइल-ईरान युद्ध ख़त्म ट्रंप की चेतावनी परमाणु हथियार बनाए तो अंजाम होगा बुरा,पिछले 12...

महायुदृध— सीजफायर नाकाम, इजराइल ने ईरान पर बम गिराए

तेल अवीवमहायुदृध— सीजफायर नाकाम, इजराइल ने ईरान पर बम गिराए,इजराइल-ईरान महायुदृध जंग के बीच...

ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमला कतर के अल उदैद एयरबेस पर 6 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, ट्रंप ने बुलाई आपात बैठक

ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमला,अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने अमेरिकी...