14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहूतियों ने इजरायल पर किया बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, इजरायली एयर डिफेंस...

हूतियों ने इजरायल पर किया बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, इजरायली एयर डिफेंस हुआ फेल, 11 मिनट में पहुंची 2024 किमी

Published on

तेल अवीव

यमन के ईरान समर्थित हूती चरमपंथियों ने रविवार की सुबह इजरायल पर मिसाइल से हमला बोला। यह मिसाइल इजरायली एयर डिफेंस को नाकाम करते हुए मध्य इजरायल के खुले क्षेत्र में गिरी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई हमले के सायरन बजने लगे। यह पहली बार है जब इजरायल के इतने अंदर तक कोई मिसाइल पहुंची है। यमन के हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ली है। समूह के सैन्य प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ये हमला तेल अवीव को निशाना बनाकर किया गया था और उसने नई हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है।

हमले में किसी बड़े नुकसान की रिपोर्ट नहीं आई है। हालांकि, इजरायली मीडिया ने बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के फुटेज जारी किए, जिसमें लोगों को शेल्टर की ओर भागते देखा गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि तुरंत बाद सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया। यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि इजरायल इस मिसाइल को इंटरसेप्ट करने में नाकाम रहा। वहीं, इजरायली मीडिया आउटलेट यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि आईडीएफ का एरो डिफेंस सिस्टम मिसाइल को इजरायल की सीमा में घुसने से रोकने में नाकाम रहा लेकिन इसने आखिरकार इसे मार गिराया।

साढ़े 11 मिनट में पहुंची मिसाइल
हूती समूह के सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि ‘मिसाइल ने साढ़े 11 मिनट में 2040 किलोमीटर की दूरी तय की और इसने यहूदी लोगों के अंदर दहशत की स्थिति पैदा कर दी। 20 लाख से ज्यादा यहूदी इतिहास में पहली बार शरण लेने के लिए भागे।’ प्रवक्ता ने 7 अक्टूबर के हमले की वर्षगांठ से पहले इजरायल पर और अधिक हमलों की चेतावनी दी है।

इजरायल देगा जवाब
इजारायल ने संकेत दिया है कि वह इस हमले का जवाब देगा। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैबिनेट की बैठक में कहा, हूतियों को पता चल जाना चाहिए था कि ‘हमें नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश के लिए हमें भारी कीमत चुकानी पड़ती है। जिस किसी को भी यह याद दिलाने की जरूरत है, उसे हुदैदाह पोर्ट पर आकर देखने की जरूरत है।’ इजरायल ने कुछ समय पहले ही एक हमले के जवाब में हुदैदाह बंदरगाह पर हवाई हमला किया था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...