14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाल-बाल बच गई धरती! सवा दो बजे बगल से गुजरा एस्टेरॉयड, टकराने...

बाल-बाल बच गई धरती! सवा दो बजे बगल से गुजरा एस्टेरॉयड, टकराने पर मच जाती तबाही

Published on

नई दिल्ली,

धरती एक बड़े खतरे से बच गई. आज यानी 16 सितंबर की दोपहर करीब सवा दो बजे Asteroid 2024 RN16 धरती से मात्र 16 लाख किलोमीटर दूर से निकला. यानी चंद्रमा की दूरी से सिर्फ चार गुना ज्यादा. 110 फीट चौड़े पत्थर की स्पीड 104,761 km/hr थी. यह उस अपोलो समूह का एस्टेरॉयड है, जिससे धरती को खतरा रहता है.

यह एस्टेरॉयड धरती और सूरज के बीच से निकलता है. इसलिए कई बार यह पृथ्वी के बेहद नजदीक से निकलता है. इस समूह के एस्टोरॉयड को 1862 में अपोलो ने खोजा था. इसलिए इनका नाम अपोलो एस्टेरॉयड रखा गया है. इनकी खासियत यही है कि ये धरती के रास्ते को क्रॉस करते हैं. अगर 110 फीट का यह एस्टेरॉयड धरती से टकराता तो तबाही बड़ी होती.

999 साल में एक बार होने वाली घटना टली
NASA ने बताया कि अगर 2024 RN16 एस्टेरॉयड धरती के वायुमंडल में आता तो यह सतह से 29 किलोमीटर ऊपर धमाके के साथ फटता. इससे इतनी ऊर्जा निकलती, जितनी 16 मेगाटन टीएनटी से निकलता. इसकी वजह से भयानक शॉकवेव पैदा होती है. ऐसे टक्कर या घटनाएं 999 साल में एक बार ही होती हैं. शुक्र था कि ये एस्टेरॉयड धरती के बगल से निकल गया.

नासा ऐसे रख रहा था नजर, चल रही थी ट्रैकिंग
नासा के सेंटर फॉर नीयर-अर्थ ऑबजेक्ट्स स्टडी (CNEOS) लगातार इस एस्टेरॉयड पर नजर रख रहा था. इसके अलावा माइनर प्लैनेट सेंटर भी निगरानी कर रहा था. साथ ही गोल्डस्टोन सोलर सिस्टम राडार ने इस पर नजर थी. ताकि इस एस्टेरॉयड के रास्ते और गति का पता किया जा सके.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...