14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअजीबोगरीब फैसले ले रहा तालिबान, अब रोका पोलियो टीकाकरण, अफगानिस्तान में सामने...

अजीबोगरीब फैसले ले रहा तालिबान, अब रोका पोलियो टीकाकरण, अफगानिस्तान में सामने आ चुके हैं इतने मामले

Published on

नई दिल्ली

जब से अफगानिस्तान में तालिबान राज आया है, तब से महिलाओं से लेकर पुरुषों और बच्चों तक पर अनेक तरह के प्रतिबंध लग गए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और खान-पान सभी को लेकर गाइडलाइंस हैं। वहीं अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट सामने आई है, जो बताती है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान ही ऐसे देश बचें हैं, जो अभी तक पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह मुक्त नहीं है। संगठन ने यह भी बताया है कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने पोलियो टीकाकरण कैंपेन रोक दिया है।

दरअसल, AP की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के तहत आने वाले संगठन WHO ने बताया है कि तालिबान ने अफगानिस्तान में पोलियो टीकाकरण अभियान रोक दिया है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर इसका क्या कारण है। तालिबान सरकार की तरफ से इस बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मस्जिदों में ही किया जा रहा टीकाकरण
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्हें घर-घर जाकर टीकाकरण करने के बजाय मस्जिदों जैसे स्थानों पर टीकाकरण करने की चर्चाओं की जानकारी मिली है। डब्ल्यूएचओ ने इस वर्ष अफगानिस्तान में पोलियो के 18 मामलों की पुष्टि की है, जो कि मुल्क के लिए पोलियो को खत्म करने के लिहाज से एक खतरा है।

पाकिस्तान में पोलियों टीकाकरण के दौरान 17 की मौत
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में पिछले साल पोलियो कैंपेन को झटका लगा था और इसके चलते 17 हेल्थ वर्कर्स की मौत हो गई थी। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ जहां बच्चों को इस खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए हेल्थवर्कर्स अपनी जान जोखिम में डालकर टीकाकरण करने के लिए निकलते हैं लेकिन उन्हें आतंकी निशाना बना देते हैं, जिसके चलते पिछले साल भर में 17 की जान जा चुकी है।

पोलियो का टीकाकरण कैंपेन चलाने वाले हेल्थ वर्कर्स पर हमले के सबसे ज्यादा मामले पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां और बलूचिस्तान से सामने आए हैं, जिसकी पुष्टि खुद पाकिस्तानी मीडिया संस्थान डॉन ने भी की है। बताया जाता है कि साल 2012 से अब तक इस कैंपेन के करीब 121 हेल्थ वर्कर्स को आतंकियों और उपद्रवियों ने निशाना बनाया है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...