9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के दौरे पर रूसी उप प्रधानमंत्री, दोनों देशों का बड़ा प्‍लान,...

पाकिस्तान के दौरे पर रूसी उप प्रधानमंत्री, दोनों देशों का बड़ा प्‍लान, क्या मोदी के यूक्रेन दौरे का बदला ले रहे पुतिन?

Published on

इस्लामाबाद

रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक 18 से 19 सितंबर तक दो दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान आ रहे हैं। वह एक उच्च स्तरीय रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी करेंगे। रूसी विदेश मंत्रालय ने एलेक्सी ओवरचुक के दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि उप प्रधानमंत्री पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अपने समकक्ष इशाक डार के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। हालांकि, भारत में इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दबाव की रणनीति के तहत अपने उप प्रधानमंत्री को पाकिस्तान भेज रहे हैं।

पाकिस्तान को प्राकृतिक गैस बेचेगा रूस
पिछले महीने द न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया था कि रूस और पाकिस्तान 2026 तक एलपीजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) सौदे पर विचार कर रहे हैं। अब रूस ने ऊर्जा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि उसके एलएनजी निर्यात टर्मिनल 2026 में पाकिस्तान के साथ गैस व्यापार के लिए तैयार हो जाएंगे, क्योंकि कतर के साथ दो दीर्घकालिक समझौतों के तहत सरकार-से-सरकार व्यवस्था के तहत गैस की कीमत को फिर से तय करने की समयसीमा 2026 में खत्म हो जाएगी।

पाकिस्तान में नई स्टील फैक्ट्री भी लगाएगा रूस
इस महीने की शुरुआत में, पाकिस्तान के उद्योग और उत्पादन मंत्रालय ने नेशनल असेंबली को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें कहा गया कि देश अप्रैल में रूसी अधिकारियों और राष्ट्रपति जरदारी के बीच हुई बैठक के बाद एक नई स्टील फैक्ट्री स्थापित करने पर विचार कर रहा है। रूस ने पहले भी पाकिस्तान स्टील मिल्स (PSM) के संबंध में सहायता की पेशकश की थी। इस मिल को भी रूस की मदद से स्थापित किया गया था।

पाकिस्तान से संबंध बढ़ा रहा रूस
जुलाई में रूसी महावाणिज्यदूत एंड्री विक्टरोविच फेडोरोव ने भी इस्लामाबाद को इस्पात मिलों को पुनर्जीवित करने में मास्को की मदद की पेशकश की थी। इसके अलावा, एक अधिकारी ने उपसमिति को सूचित किया कि पीएसएम की मौजूदा साइट पर अत्याधुनिक इस्पात मिल की स्थापना पर चर्चा करने के लिए एक रूसी प्रतिनिधिमंडल देश का दौरा करने वाला था।

शहबाज ने पुतिन से मुलाकात में जताई थी इच्छा
प्रधानमंत्री शहबाज ने जुलाई में कजाकिस्तान के अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया था पाकिस्तान ने हाल के महीनों में विभिन्न देशों के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों की मेजबानी की है, जिसमें जुलाई में अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा भी शामिल है। इससे पहले, दिवंगत ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी भी अप्रैल में तीन दिवसीय यात्रा पर देश आए थे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...