9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा वाले ट्रूडो को तगड़ा झटका, मॉन्ट्रियल उपचुनाव में मिली करारी हार,...

कनाडा वाले ट्रूडो को तगड़ा झटका, मॉन्ट्रियल उपचुनाव में मिली करारी हार, पीएम की कुर्सी पर संकट

Published on

टोरंटो

कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी को मॉन्ट्रियल संसदीय उपचुनाव में करारी हार मिली है। मॉन्ट्रियल को लिबरल पार्टी के लिए सुरक्षित सीट माना जाता था। मंगलवार को आए नतीजों के बाद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। उनकी ही पार्टी के नेताओं ने ट्रूडो पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ा दिया है। इलेक्शन कनाडा ने कहा कि लासेल-एमार्ड-वर्डुन में 100% मतों की गिनती के साथ लिबरल उम्मीदवार लौरा फिलिस्तीनी को अलगाववादी ब्लॉक क्यूबेकॉइस उम्मीदवार, लुई-फिलिप सॉवे ने हरा दिया है।

किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले
अलगाववादी ब्लॉक क्यूबेकॉइस के उम्मीदवार लुई-फिलिप सॉवे को 28 प्रतिशत मत मिले, जबकि उनकी तुलना में लिबरल उम्मीदवार लौरा फिलिस्तीनी को 27.2% वोट मिले। तीसरे स्थान पर न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार रहे और उनको 26.1% मत प्राप्त हुए। यह उपचुनाव लिबरल सांसद के इस्तीफा देने के कारण हुआ, जिन्होंने अपने कार्यकाल के बीच ही पद छोड़ दिया था। माना जा रहा है कि इस परिणाम का असर ट्रूडो के राजनीतिक भविष्य पर पड़ेगा, जो लगभग नौ साल के कार्यकाल के बाद तेजी से अलोकप्रिय हो गए हैं।

ट्रूडो को देना पड़ सकता है इस्तीफा
इसके बावजूद जस्टिन ट्रूडो 2025 के अंत में होने वाले आम चुनाव को अपने नेतृत्व में लड़ना चाहते हैं। हालांकि, उनकी की पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की मांग की है। क्यूबेक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली लिबरल विधायक एलेक्जेंड्रा मेंडेस ने पिछले सप्ताह कहा कि उनके कई मतदाता चाहते थे कि ट्रूडो चले जाएं। कनाडा के लोग जीवन की बढ़ती लागत और आवास संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में ट्रूडो की लोकप्रियता में तेजी से गिरावट देखी गई है।

ट्रूडो से नाखुश हैं कनाडा के मतदाता
2021 के आम चुनाव में, लिबरल्स ने 43% वोट के साथ मॉन्ट्रियल सीट जीती। वहीं, ब्लॉक क्यूबेकॉइस ने 22% और एनडीपी ने 19% वोट हासिल किए थे। ट्रूडो ने खुद आशंका जताई थी कि मतदाता ऊंची कीमतों और आवास संकट पर गुस्से पर प्रतिक्रिया कर सकते हैं। सर्वेक्षणों से पता चलता है कि लिबरल अगले संघीय चुनाव में पियरे पोलिएवर के केंद्र-दक्षिणपंथी कंजर्वेटिव से बुरी तरह हार जाएंगे। पिछले सप्ताह लेगर पोल ने कंजर्वेटिव को 45% सार्वजनिक समर्थन दिया, जो कि कनाडा में शायद ही कभी देखा जाने वाला राष्ट्रीय समर्थन का स्तर है, जबकि लिबरल 25% के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...