15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत में चीतों के 'नए घर' को 2 साल पूरे... कूनो में...

भारत में चीतों के ‘नए घर’ को 2 साल पूरे… कूनो में अब तक कितना सफल रहा ‘प्रोजेक्ट चीता’

Published on

नई दिल्ली:

अफ्रीका महाद्वीप से भारत आए चीतों को यहां आए दो साल पूरे हो गए हैं। मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में जहां यह चीते भारत के वातावरण में ढलते हुए अब रहना सीख गए हैं, वहीं इस प्रजाति ने अब अपने इस नए घर में आबादी बढ़ाना भी शुरू कर दिया है। दरअसल, चीतों की पहली खेप पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को भारत पहुंची थी, जिसमें आठ चीते थे। वहीं, दूसरी खेप अगले साल फरवरी 2023 में साउथ अफ्रीका से आई थी, जिसमें 12 चीतों को लाया गया था।

दो साल में 20 चीते
दो सालों में अब तक 20 चीते भारत आ चुके हैं। इनमें से अब 12 चीते बचे हैं। आठ चीतों की मौत हो गई, जबकि इन दो सालों में यहां 17 शावकों ने भी जन्म लिया। इनमें से पांच की मौत हो गई। इन तमाम विपरीप परिस्थितियों के बाद भी संतोष की बात है कि कुनो में चीतों की आबादी बढ़ रही है। फिलहाल ये सभी चीते बाड़े में हैं। हालांकि खुले जंगल में छोड़े गए चीते पवन की डूबने के चलते हुए मौत के बाद अभी प्रशासन इन्हें खुले जंगल में छोड़ने का फैसला नहीं ले पाया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, धीरे-धीरे इन्हें खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। चीतों को आमतौर से घूमने फिरने के लिए कम से कम 50 किमी का इलाका चाहिए होता है।

प्रोजेक्ट चीता के लिए चुनौती
इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट चीता’ के दो साल चुनौतीपूर्ण रहे हैं।इसमें चीतों के आवास समायोजन से लेकर शावकों का जीवन बचाने तक कई दिक्कतों को सफलतापूर्वक दूर किया गया। यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज जब दुनिया इन चीता शावकों को उनके प्राकृतिक आवास में फलते-फूलते देख रही है, तब हम न केवल उनके जीवित रहने की खुशी मना रहे हैं, बल्कि इन बड़े प्रयासों में शामिल सभी लोगों के समर्पण का भी जश्न मना रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस कोशिश को हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बहाल करने की शुरुआत भर बताते हुए कहा कि आगे और भी कई मील के पत्थर स्थापित करने हैं।

चीतों के लिए दूसरा बसेरा
हालांकि शुरुआती मुश्किलों के बाद सरकार इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने जा रही है, जिसमें कुनो के अलावा चीतों के लिए दूसरा बसेरा भी तैयार किया जा रहा है, जहां चीतों की अगली खेप लाने की तैयारी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, इसके तहत गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में चीतों के अगली खेप को लाने संबंधी तैयारी जोरों पर है। वहीं गुजरात में बन्नी घास के मैदानों में एक संरक्षण प्रजनन केंद्र स्थापित कर रहे हैं।

Latest articles

अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में आईं उमा भारती, पूर्व CM ने सड़क किनारे बेचा पोहा-जलेबी

टीकमगढ़। टीकमगढ़ शहर के व्यस्त सिविल लाइन रोड पर प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण...

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...