15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली की होने वाली नई CM आतिशी को मिलेगी 'जेड' कैटेगरी की...

दिल्ली की होने वाली नई CM आतिशी को मिलेगी ‘जेड’ कैटेगरी की सुरक्षा! क्या है वजह

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की नामित मुख्यमंत्री आतिशी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किये जाने की संभावना है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आज उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नामित मुख्यमंत्री आतिशी ने नई सरकार बनाने का अपना दावा पेश किया।

केजरीवाल को मिली है Z प्लस सिक्योरिटी
एक अधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस निवर्तमान मुख्यमंत्री केजरीवाल की सुरक्षा की भी समीक्षा करेगी, क्योंकि उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल केजरीवाल को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिली हुई है, जिसके तहत उन्हें एक पाली में करीब 40 सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए जाते हैं। नामित मुख्यमंत्री की सुरक्षा के बारे में बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में उनके सुरक्षा घेरे पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है। दिल्ली पुलिस ‘जेड’ श्रेणी के तहत पालियों में लगभग 22 सुरक्षाकर्मियों को तैनात करती है।

केजरीवाल के प्रस्ताव को मंजूरी
इससे पहले केजरीवाल ने पार्टी विधायकों की एक बैठक में अपने उत्तराधिकारी के तौर पर आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। दिल्ली को कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा की सुषमा स्वराज के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की आतिशी के रूप में तीसरी महिला मुख्यमंत्री मिलने वाली हैं। आतिशी इस पद पर अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी।

दिल्ली की सबसे कम उम्र की सीएम
43 वर्षीय आतिशी दिल्ली की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री होंगी। दीक्षित 60 साल की आयु में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं, जबकि स्वराज ने 46 साल की उम्र में यह पद संभाला था। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के बाद वे देश की दूसरी मौजूदा महिला मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी वर्तमान में दिल्ली मंत्रिमंडल में सबसे अधिक विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह वित्त, जल, शिक्षा, लोक निर्माण, बिजली, राजस्व, योजना, सेवा, कानून, सतर्कता और अन्य प्रमुख विभागों की मंत्री हैं।

Latest articles

अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में आईं उमा भारती, पूर्व CM ने सड़क किनारे बेचा पोहा-जलेबी

टीकमगढ़। टीकमगढ़ शहर के व्यस्त सिविल लाइन रोड पर प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण...

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...