15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयचुनाव में जीते मगर मामला अदालत में गया तो क्या पद संभालने...

चुनाव में जीते मगर मामला अदालत में गया तो क्या पद संभालने से रोका जा सकेगा? SC ने दिया फैसला

Published on

नई दिल्ली

अगर कोई शख्स चुनाव जीत जाए लेकिन अगर मामला अदालत में चला जाए तो क्या उसे पद ग्रहण से रोका जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट में एक ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें चुनाव जीतने के बाद भी एक सरपंच पद ग्रहण नहीं कर पा रहे थे। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जीते उम्मीदवार को पद ग्रहण करने से नहीं रोका जा सकता है।

हरियाणा के झज्जर से जुड़ी एक पंचायत के चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने कहा है कि अगर कोई उम्मीदवार लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीतता है, तो उसे पद संभालने से नहीं रोका जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने झज्जर के जिला निर्वाचन अधिकारी को आदेश दिया है कि वह संदीप कुमार को सरपंच पद का कार्यभार सौंपे।

क्या है मामला
संदीप कुमार ने झज्जर के असौदाह (सिवां) गांव से सरपंच का चुनाव जीता था। लेकिन उन्हें पद संभालने से रोक दिया गया। इस मामले में संदीप कुमार के अलावा तीन अन्य उम्मीदवार भी मैदान में थे। एक उम्मीदवार ने अपना पर्चा वापस ले लिया था। दो अन्य उम्मीदवारों का पर्चा इस आधार पर खारिज हो गया कि उनके पास जरूरी शैक्षणिक योग्यता नहीं थी। इस तरह चुनाव मैदान में संदीप कुमार इकलौते उम्मीदवार बचे और वह सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए। लेकिन मामला अदालत में चले जाने की वजह से उनका पद संभालना खटाई में पड़ गया।

दरअसल, संदीप के चुनाव जीतने के बाद पर्चा दाखिल करने वाले एक शख्स ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उसने अदालत से गुहार लगाई कि उसके मैट्रिक के सर्टिफिकेट पर विचार किया जाए। उसने कहा कि शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उसका नामांकन रद्द नहीं किया जा सकता। हाई कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर को उस उम्मीदवार का नामांकन स्वीकार करने का आदेश दिया।

इस बीच, संदीप कुमार ने भी हाई कोर्ट में याचिका दायर कर जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश देने की मांग की कि उन्हें सरपंच पद का कार्यभार सौंपा जाए। जब हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर कोई आदेश पारित नहीं किया तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन दाखिल की।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा?
मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने कहा कि हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बजाय याचिकाकर्ता को चुनाव याचिका दायर करनी चाहिए थी। कोर्ट ने कहा , ‘एक बार चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद, इसमें हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए और चुनाव के बाद, एकमात्र उपाय चुनाव याचिका दायर करना है और नामांकन पत्र की अस्वीकृति निश्चित रूप से उन आधारों में से एक है जिसे चुनाव याचिका में उठाया जा सकता है। प्रतिवादी नंबर 1 ने इस उपाय का लाभ नहीं उठाया है। यहां तक कि उन्होंने अपीलकर्ता को रिट याचिका में पक्षकार भी नहीं बनाया है।’ इस दौरान कोर्ट ने मोहिंदर सिंह गिल बनाम मुख्य चुनाव आयुक्त (1978) केस में दिए फैसले का हवाला दिया।

शीर्ष अदालत ने आगे कहा, ‘इन परिस्थितियों में, हमारा विचार है कि इस मामले में एक अंतरिम आदेश पारित करने की जरूरत है क्योंकि एक उम्मीदवार जिसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विधिवत चुना गया है, उसे पद ग्रहण करने से नहीं रोका जा सकता है, खासकर उस तरीके से जिस तरह से इसे रोका गया है।’

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...