9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफिर सीरियल ब्लास्ट से दहला लेबनान, 14 की मौत, 450 से ज्यादा...

फिर सीरियल ब्लास्ट से दहला लेबनान, 14 की मौत, 450 से ज्यादा घायल

Published on

बेरूत:

लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के पेजर के बाद अब रेडियो कम्युनिकेशन डिवाइस में धमाके हो रहे हैं। इन धमाकों में 14 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हिजबुल्लाह के अल-मनार टीवी ने बताया कि कई लेबनानी इलाकों में वायरलेस डिवाइस ले जाने वालों के हाथों में ही विस्फोट हो गया। अभी तक 450 लोगों के घायल होने की खबर है। यहां तक कि हिजबुल्लाह के लिए अपने लड़ाकों और दूसरे संबंधियों को दफनाना भी मुश्किल हो गया है। बेरूत में आज हिजबुल्लाह से संबंधित सांसद के बेटे के जनाजे में भी विस्फोट की खबर है। लेबनान में हुए पेजर विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं, वहीं करीब 2800 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 200 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हिजबुल्लाह ने पेजर विस्फोट का आरोप इजरायल पर लगाया है और बदला लेने की धमकी दी है।

इस बीच हिज्बुल्लाह ने इजरायल से बदला लेने के लिए मिसाइल दागी हैं. जानकारी के मुताबिक लेबनान से किरयात शमोना पर करीब 20 रॉकेट दागे गए. आईडीएफ का कहना है कि कुछ रॉकेटों को रोक दिया गया. किसी के घायल होने की खबर नहीं है. हिज्बुल्लाह ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि उसने इजरायली सैन्य अड्डे को निशाना बनाया है.

पूरे लेबनान में विस्फोटों की सूचना
वायरलेस सेट में हुए धमाकों से हिजबुल्लाह लड़ाकों के अंतिम संस्कार में कई लोग घायल हुए हैं। इन लड़ाकों की मौत एक दिन पहले हुए पेजर विस्फोट में हुई थी। बताया जा रहा है कि विस्फोट कल के विस्फोटों से काफी बड़े थे। घरों, कारों और मोटरसाइकिलों में भी विस्फोट हुआ है। बेरूत, बेका घाटी और दक्षिणी लेबनान में विस्फोटों की सूचना मिली है। ऐसी भी अपुष्ट खबरें हैं कि लेबनान में सोलर सिस्टम में भी विस्फोट हुए हैं।

लड़ाकों को कहां-कहां चोटें आईं
अलजजीरा ने अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ बेरूत (AUB) मेडिकल सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सलाह जेनेल्डिन के हवाले से बताया कि कल के पेजर विस्फोटों के बाद अस्पताल में भर्ती होने वाले अधिकांश लोगों के चेहरे पर चोट के निशान थे, उनकी आंखों और नाक पर जख्म थे, साथ ही पेट के निचले हिस्से और हाथों की उंगलियां उड़ गई हैं। उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से हाथों में चोटें ज्यादा हैं, उंगलियां बहुत ज्यादा कटी हैं, और आंखों में बहुत सारी चोटें हैं, जिससे आंखें हमेशा के लिए काम करना बंद कर देंगी या पूरी तरह से काम करना बंद कर देंगी।”

लेबनान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश
हिजबुल्लाह के गढ़ कहे जाने वाले बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिह में हालात ऐसे हैं कि लोग अपने के लिए तरस रहे हैं। हर तरफ धमाके हो रहे हैं। कहीं मोबाइल फट रहे हैं तो कहीं पेजर। बची खुची कसर इजरायली हवाई हमले पूरी कर दे रहे हैं। ऐसे में लेबनान इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में शामिल हो गया है। लोग डर के मारे मोबाइल फोन के सार्वजनिक इस्तेमाल से बच रहे हैं। ऐसे में उनके पास अपने मित्र, रिश्तेदारों से बात करने का संकट खड़ा हो गया है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...