9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलेबनान में पेजर अटैक के पीछे मोसाद और IDF, इजरायली अखबार का...

लेबनान में पेजर अटैक के पीछे मोसाद और IDF, इजरायली अखबार का बड़ा दावा

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल के अंग्रेजी अखबार The Jerusalem Post ने लिखा है कि हिजबुल्ला लड़ाकों के पेजर में एक से दो आउंस विस्फोटक लगाए गए थे. यानी 28 से 56 ग्राम. इस बात की पुष्टि अखबार ने अपने सोर्सेस और रॉयटर्स, न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन, अल-मॉनिटर, एक्सियोस और अन्य विदेशी मीडिया की खबरों के आधार पर की है.

रिपोर्ट में लिखा है कि इजरायल ने लेबनान में पहुंची विदेशी कंपनियों के पेजर में एक्सप्लोसिव छिपाए. इन पेजर्स को ताइवानी कंपनी गोल्ड अपोलो से लाइसेंस लेकर हंगरी की कंपनी BAC बना रही है. विदेशी मीडिया का कहना है कि Gold Apollo’s AP924 मॉडल के पेजर्स को हिजबुल्लाह लड़ाकों तक पहुंचने से पहले ही टैंपर किया गया.

इसके अलावा तीन और मॉडल्स में भी टैंपरिंग की गई. यानी विस्फोटक लगाए गए. ये विस्फोटक बैटरी के पास लगाए गए. साथ में एक स्विच भी लगाया गया ताकि जरूरत पड़ने पर इन विस्फोटकों से लैस पेजर्स को उड़ाया जा सके.

विस्फोट से पहले बीप-बीप, फिर दिखे जख्मी लोग
विस्फोट से पहले पेजर्स बजने लगे थे. जिस किसी ने पेजर्स को की काल या मैसेज को रिसीव किया, वो विस्फोट में जख्मी हुआ या मारा गया. अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हिजबुल्लाह को इन पेजर्स के अंदर विस्फोटक होने की जानकारी थी या नहीं. लेकिन यह बात सामने आई है कि हिजबुल्लाह इजरायल के किसी सीनियर डिफेंस चीफ को मारना चाहते थे.

इजरायल को बड़े हमले की आशंका थी
इजरायल के रक्षामंत्री योआव गैलेंट ने अमेरिकी प्रतिनिधि अमोस होचस्टीन को ये बात बताई थी. साथ ही ये भी बताया था कि कैसे हिजबुल्लाह ने अक्टूबर 2023 के हमले में हमास की मदद की थी. जिसमें 60 हजार से ज्यादा इजरायली लोग प्रभावित हुए थे.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...