9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'आर्टिकल 370 पर कांग्रेस-NC गठबंधन और हमारे विचार एक जैसे...', पाकिस्तानी रक्षा...

‘आर्टिकल 370 पर कांग्रेस-NC गठबंधन और हमारे विचार एक जैसे…’, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले

Published on

नई दिल्ली,

कश्मीर में चुनाव के बीच पाकिस्तान द्वारा कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन करने से सियासत गरमा गई है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि 370 की बहाली पर पाकिस्तान कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ है. जियो टीवी को दिए एक इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हम अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस गठबंधन के रुख से सहमत हैं.

पाकिस्तानी के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने अपने कार्यक्रम ‘कैपिटल टॉक’ में ख्वाजा आसिफ से सवाल पूछा कि शेख अब्दुल्ला और नेहरू ने 370 और 35A तय किया था. अब ये दोनों पार्टियां नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस इलेक्शन में कह रही हैं कि अगर हम जीत गए तो 35 ए और 370 की सस्पेंशन को खत्म कर देंगे. आपको लगता है ये संभव है?

ख्वाजा आसिफ का बयान
इस पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘मेरा खयाल है कि ये संभव है. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस दोनों की ही महत्वपूर्ण मौजूदगी है. इस इश्यू पर मुझे लगता है कि वादी यानि कश्मीर घाटी की जनता बहुत मोटिवेट हुई है, वादी के बाहर भी. बहुत चांस है कि वह सत्ता में आएं. उन्होंने स्टेटस रिस्टोर होना चाहिए, इसे इलेक्शन का मुद्दा बनाया हुआ है. अगर स्टेटस रिस्टोर हुआ तो, मैं समझता हूं कि कश्मीरी लोगों को जो जख्म मिला है उसमें कुछ मरहम लगेगा.’

इसके बाद हामिद मीर ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के बयान को दिखाते हुए ख्वाजा आसिफ से पूछा, ‘कांग्रेस कह रही है कि ये हक हम दिलवाएंगे..क्या हम यह कह सकते हैं कि आज पाकिस्तान की रियासत और भारत की कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस एक पेज पर हैं?’ इस सवाल का जवाब देते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘इस इश्यू पर (अनुच्छेद 370) पर, बिल्कुल. हमारी भी यही डिमांड रही है, जब से मोदी साहब ने ये वार किया हुआ है.. कि कश्मीर का स्टेटस रीस्टोर किया जाए. ‘

कांग्रेस ने 370 पर साध रखी है चुप्पी
आपको बता दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सत्ता मिलने पर आर्टिकल 370 को बहाल करने की प्रतिबद्धता दोहराई है, जबकि कांग्रेस ने इस बारे में पूरी तरह चुप्पी साध रखी है और अपने घोषणापत्र में इसका जिक्र तक नहीं किया है. हालांकि, कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता का वादा किया है.

आर्टिकल 370 को हटाना और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करना जम्मू-कश्मीर के लोगों, खासकर घाटी के लोगों के लिए एक भावनात्मक मुद्दा बना हुआ है. नेशनल कॉन्फ्रेंस और महबूबा मुफ्ती की पीडीपी के घोषणापत्र में अनुच्छेद 370 की बहाली को प्रमुखता से शामिल किया गया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...