8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपेजर ब्लास्ट: सरकारों के रडार पर चीन, मोबाइल कंप्यूटर टीवी लाइट से...

पेजर ब्लास्ट: सरकारों के रडार पर चीन, मोबाइल कंप्यूटर टीवी लाइट से हो रही जासूसी, क्या हो रही बैन की तैयारी?

Published on

पेजर ब्लास्ट के बाद दुनियाभर की सरकारें चौकन्नी हो गई हैं। दरअसल जिस तरह से टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके पेजर में रिमोटली ब्लास्ट किया गया है, उससे टेक्नोलॉजी और उसकी सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में चाइनीज टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर दोबारा से चिंता जताई जा रही है। यह पहला मौका नहीं, जब चीन की टेक्नोलॉजी को शक के दायरे में खड़ा किया गया है। द टाइम्स की इस साल जनवरी की रिपोर्ट के अनुसार चीन कार, घरेलू उपकरण और लाइटबल्ब में माइक्रोचिप से जासूसी की जा सकती है। साथ ही चाइनीज लैपटॉप, वॉइस कंट्रोल स्मार्ट स्पीकर, स्मार्टवॉच, स्मार्ट एनर्जी मीटर और फ्रिज को इंटरनेट ऑफ थिंग्स की मदद से जासूसी की जा सकती है।

भारत के खिलाफ इस्तेमाल होगी चीन की टेक्नोलॉजी
सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि, जब इजराइली जासूसी एजेंसी मोसाद की ओर से पेजर में दूर से बैठकर विस्फोट किया जा सकता है, तो चीन से आयात होने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे फोन, टीवी, इलेक्ट्रिक होम अप्लाएंस प्रोडक्ट को जासूसी जैसे काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही दूसरे देश में विस्फोट भी किया जा सकता है। भारत के मामले में यह खतरा ज्यादा बढ़ जाता है, क्योंकि चीन अपने दोस्त पाकिस्तान को ऐसी टेक्नोलॉजी देता है, तो उसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया जा सकता है।

हर 3 में से एक डिवाइस चाइनीज
रिपोर्ट की मानें, तो पूरी दुनिया में निर्यात किये जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में चीन की हिस्सेदारी करीब एक तिहाई है। मतलब पूरी दुनिया में बिकने वाले हर तीन इलेक्ट्रॉनिक में से एक चाइनीज मेड है। चीइनीज दूरसंचार कंपनी हुआवेई की जासूरी को लेकर कई साल से बीजिंग और अमेरिका के बीच टकराव जारी है। साथ ही भारत ने भी 5G नेटवर्क से चीन प्रोडक्ट से दूरी बना रखी है। इससे पहले अमेरिका ने चाइनीज डिवाइस के इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर की थी, उनका कहना था कि इसे जासूसी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसे चीन ने सिरे से खारिज कर दिया था, लेकिन पेजर ब्लास्ट के दोबारा से चाइनीज टेक्नोलॉजी को शक के घेरे में रखा जा रहा है।

5G में चीन का बैन
जर्मनी ने अगले 5 साल में अपने 5G वायरलेस नेटवर्क से Huawei और चीनी दूरसंचार कंपनी ZTE के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को हटाने का निर्देश दिया है। जर्मनी की आंतरिक मंत्री नैन्सी फेसर ने जासूसी के खतरों के मद्देनजर ऐसा फैसला लिया है। वही वोडाफोन, डॉयचे टेलीकॉम और टेलीफोनिका सहित मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटरों ने अपने 5G कोर नेटवर्क से Huawei और ZTE के बनाए गए टेलिकॉम गियर को हटाने पर जोर दिया गया है। भारत सरकार भी टेलिकॉम कंपनियों को 4G और 5G रोलआउट में चाइनीज टेलिकॉम गियर से दूर रहने को कहा है।

हुआवेई पर जासूरी का आरोप
जर्मनी और भारत की तरह अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान 5G नेटवर्क में चाइनीज प्रोडक्ट और उनकी कंपनियों को बैन किया है। साल 2019 में अमेरिका ने Huawei पर बैन लगा दिया था, जिससे हुआवेई को सेमीकंडक्टर चिप बेचना मुश्किल हो गया था। ऐसे में चीन और हुआवेई को खासा नुकसान उठाना पड़ा था। पिछले कुछ वर्षों में कई देशों में जासूसी चिप वाले चीनी निर्मित उपकरणों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। वही मोसाद के पेजर ब्लास्ट की घटना के बाद दोबारा से चाइनीज प्रोडक्ट बैन की मुहिम रफ्तार पकड़ सकती है।

यूएस पोर्ट पर चीन की जासूसी
पिछले हफ्ते अमेरिकी कांग्रेस ने चेतावनी दी थी कि चीनी कंपनी ने पूरे अमेरिका के सभी बंदरगाह की क्रेन पर जासूसी के उपकरण लगा रखे हैं। रिपोर्ट की माने, तो क्रेन पर सेलुलर मॉडल को लगाया गया था, जिसे यूएस पोर्ट पर लगाने की जरूरत नहीं थी। इससे पहले चीन पर आरोप था कि उसने ब्रिटेन सेना के कैप की बैच पर जीपीएस ट्रांसमिशन लगाया था।

ऑस्ट्रेलिया में लगा चीन पर आरोप
पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई सेना की बिल्डिंग पर रिमोट सर्विलांस जासूसी कैमरा लगाने का आरोप चीन पर लगाया गया था। नवंबर 2022 में अमेरिकी सरकार ने चीनी ब्रांड के दूरसंचार और वीडियो निगरानी डिवाइस को बैन कर दिया था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...