8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोदी की अमेरिका यात्रा के ठीक पहले बाइडन ने चल दी चाल,...

मोदी की अमेरिका यात्रा के ठीक पहले बाइडन ने चल दी चाल, पन्नू केस में डोभाल को भी लपेटा, समन जारी

Published on

वॉशिंगटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले बाइडन प्रशासन ने एक बड़ी कूटनीतिक चाल चली है। अमेरिकी अदालत ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में भारत सरकार को समन जारी किया है। इस समन में भारत सरकार पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने सख्त आपत्ति जताई है और मुकदमे को पूरी तरह से अनुचित करार दिया है। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा है कि जब ये मुद्दे पहली बार हमारे ध्यान में लाए गए, तो हमने कार्रवाई की। (इस मामले में) एक उच्च स्तरीय समिति लगी हुई है।

पीएम मोदी कब जा रहे अमेरिका
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी 21 सितंबर को तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका जा रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी विलमिंगटन, डेलावेयर में चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। न्यूयॉर्क में रहते हुए प्रधानमंत्री मोदी 22 सितंबर को भारतीय समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और बायोटेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अधिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अग्रणी अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री से भारत-अमेरिका द्विपक्षीय परिदृश्य में सक्रिय विचारकों और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है। 23 सितंबर को, प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन का विषय ‘बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान’ है।

समन में किस-किस का नाम शामिल
इस समयन को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के अमेरिकी जिला न्यायालय ने जारी किया है। इसमें भारत सरकार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल, रॉ एजेंट विक्रम यादव और भारतीय व्यवसायी निखिल गुप्ता का नाम भी शामिल है। अमेरिकी कोर्ट ने सभी पक्षकारों से 21 दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

पन्नू ने खुद शेयर की समन की कॉपी
पन्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर इस समन की एक कॉपी शेयर की है, जिसे भारत में बैन कर दिया गया है। खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू के पास अमेरिकी और कनाडाई नागरिकता है। भारत में घोषित आतंकवादी पन्नू की हत्या की साजिश भारत-अमेरिका कूटनीतिक संबंधों में कांटा बन गया है। नवंबर 2023 को अमेरिकी न्याय विभाग ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर सिख फॉर जस्टिस के नेता पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था।

अमेरिका ने भारत पर लगाए हैं कई आरोप
अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा था कि निखिल गुप्ता ने पन्नू की हत्या के लिए एक भाड़े के हत्यारे को काम पर रखा था और उसे भुगतान भी किया था। यह भी आरोप लगाया गया था कि निखिल गुप्ता को एक भारतीय रॉ एजेंट ने इस काम को करने को कहा था। हालांकि, भारत ने इन आरोपों का खंडन किया है। भारत ने अमेरिका के आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का भी गठन किया है। निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य से गिरफ्तार किया गया था और प्रत्यर्पित कर अमेरिका लाया गया था। हालांकि, निखिल गुप्ता ने खुद को बेकसूर बताया था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...