8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनसरुल्लाह के भाषण के वक्त इजरायल ने लेबनान के कई शहरों में...

नसरुल्लाह के भाषण के वक्त इजरायल ने लेबनान के कई शहरों में दागे रॉकेट, हिज्बुल्लाह का भी पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

इजराइल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के कई ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमला किया है, इज़राइली रक्षा बलों (IDF) ने लेबनान के कई शहरों में रॉकेट दागे हैं, ये हमला उस वक्त हुआ जब हिज्बुल्लाह चीफ नसरुल्लाह पेजर और वॉकी-टॉकी हमलों की निंदा करते हुए टेलीविज़न पर भाषण दे रहे थे. हालांकि हिज्बुल्लाह ने भी पलटवार किया है. एपी की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल ने कहा कि लेबनान बॉर्डर पर हिज्बुल्लाह के लड़ाकों ने हमला किया है, इसमें इजरायल के 2 सैनिक मारे गए हैं.

IDF ने X पर एक पोस्ट में कहा कि IDF वर्तमान में लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला कर रहा है, ताकि हिज्बुल्लाह की आतंकवादी ताकत और बुनियादी ढांचे को कम किया जा सके. दशकों से हिज्बुल्लाह ने नागरिक घरों को हथियारबंद कर रखा है, उनके नीचे सुरंगें खोद रखी हैं और नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. इस वजह से दक्षिणी लेबनान युद्ध क्षेत्र में बदल गया है. पोस्ट में कहा गया है कि IDF उत्तरी इजरायल में सुरक्षा लाने के लिए काम कर रहा है, ताकि निवासियों को उनके घरों में वापस लौटने और युद्ध के परिणामों को हासिल करने में सक्षम बनाया जा सके.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ये हमला ऐसे समय में हुआ, जब हिज्बुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह रेडियो और पेजर में हुए हज़ारों विस्फोटों के बाद पहली बार भाषण दे रहे थे. जैसे ही टेलीकास्ट शुरू हुआ इज़रायली व़ॉरफेयर्स विमानों ने बेरूत में इमारतों को हिला दिया. हालांकि इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान में रातभर हवाई हमले करने की पुष्टि की और दोपहर तक हिज्बुल्लाह ने बताया कि तनावपूर्ण बॉर्डर एरिया में बमबारी फिर से शुरू हो गई है.

बता दें कि हिज्बुल्लाह के संचार उपकरणों पर हुए हमलों में 37 लोग मारे गए और लगभग 3,000 लोग घायल हो गए. पेजर और वॉकी-टॉकी हमलों में अपनी संलिप्तता पर इज़रायल चुप है, न तो किसी जिम्मेदारी की पुष्टि की है और न ही इनकार किया है. हालांकि, कई सुरक्षा सूत्रों ने संकेत दिया है कि इस ऑपरेशन को देश की खुफिया एजेंसी मोसाद ने अंजाम दिया था.

अपने भाषण में नसरल्लाह ने इजरायल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि हाल के हमलों को जंग का ऐलान कहा जा सकता है. नसरल्लाह ने कहा कि इजरायल ने हजारों पेजर विस्फोट करके रेड लाइन का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा कि दुश्मन सभी नियंत्रणों, कानूनों और नैतिकताओं से परे चला गया है. उन्होंने कहा कि हमलों को युद्ध अपराध या युद्ध की घोषणा माना जा सकता है, दुश्मन को लेकर कुछ भी कहा जा सकता है और वे कुछ भी कहे जाने के लायक हैं. बेशक दुश्मन का इरादा यही था.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...