8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिजबुल्लाह का पलटवार, एक साथ दागे 140 रॉकेट, इजरायल ने आतंकियों के...

हिजबुल्लाह का पलटवार, एक साथ दागे 140 रॉकेट, इजरायल ने आतंकियों के टॉप कमांडर को मार गिराया

Published on

यरुशलम/बेरूत

हिजबुल्लाह ने शुक्रवार को उत्तरी इजरायल पर 140 से ज्यादा रॉकेट दागे। इसके जवाब में इजरायली सेना ने लेबनान के बेरूत में जबदस्त हमले किये और हिजबुल्लाह के रदवान फोर्स कमांडर इब्राहिम अकील को मार गिराया। लेबनानी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अकील बेरूत पर हुए इजरायली हमले में मारा गया या नहीं। इस हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए थे और 59 अन्य घायल हो गए थे। इस बीच इजरायल ने लेबनान सीमा पर सैनिकों की संख्या को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

मारा गया रदवान फोर्स कमांडर
हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह के एक करीबी अधिकारी ने भी नाम गुप्त रखने की शर्त पर पुष्टि की कि शुक्रवार को जब इमारत को निशाना बनाया गया तो अकील वहां मौजूद था।अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर सके कि अकील मारा गया है या नहीं। अकील हिजबुल्लाह की एलीट रदवान फोर्स और समूह की सर्वोच्च सैन्य संस्था जिहाद काउंसिल के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुका है। अमेरिकी विदेश विभाग ने 1983 में बेरूत में अमेरिकी दूतावास पर बमबारी करने में कथित भूमिका के लिए अकील पर प्रतिबंध लगाया है। उस पर यह भी आरोप है कि उसने लेबनान में अमेरिकी और जर्मन लोगों को बंधक बनाने का निर्देश दिया था और 1980 के दशक के दौरान उन्हें वहां बंधक बनाए रखा था।

हिजबुल्लाह ने दागे 140 रॉकेट
बेरूत शहर से कुछ ही किलोमीटर दूर दहियाह में हमला व्यस्त समय के दौरान हुई, जब लोग काम से निकल रहे थे और छात्र स्कूल से घर जा रहे थे। हिजबुल्लाह ने शुक्रवार सुबह उत्तरी इजराइल में 140 रॉकेट दागे। यह हमला आतंकवादी समूह के नेता हसन नसरल्लाह द्वारा इजरायल पर बड़े पैमाने पर बमबारी का बदला लेने की कसम खाने के एक दिन बाद हुआ। इजरायल की सेना ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को तीन दौर में रॉकेट दागे गए, जिनका लक्ष्य लेबनान से लगी सीमा पर स्थित स्थल थे।

हिजबुल्लाह ने इजरायली सेना को बनाया निशाना
हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने सीमा पर कई स्थानों को कत्युशा रॉकेटों से निशाना बनाया है, जिनमें कई हवाई रक्षा अड्डे और एक इजरायली बख्तरबंद ब्रिगेड का मुख्यालय भी शामिल है। उसने कहा कि इन ठिकानों पर पहली बार हमला किया गया है। इजरायली सेना ने कहा कि गोलान पहाड़ियों, साफेद और ऊपरी गैलिली के क्षेत्रों में 120 मिसाइलें दागी गयीं, जिनमें से कुछ को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।

हिजबुल्लाह के रॉकेट निशाना चूके
इजरायली सेना ने बताया कि अग्निशमन दल कई क्षेत्रों में जमीन पर गिरे मलबे के टुकड़ों से लगी आग को बुझाने में जुटे हैं। सेना ने यह नहीं बताया कि क्या किसी मिसाइल ने लक्ष्य को भेदा या कोई हताहत हुआ। सेना ने बताया कि मेरोन और नेटुआ क्षेत्रों में 20 मिसाइलें दागी गईं और इनमें से अधिकांश खुले क्षेत्रों में गिरीं। सेना ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...