8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय 'जासूसों' को देश निकाला... ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से मुलाकात...

भारतीय ‘जासूसों’ को देश निकाला… ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से मुलाकात के पहले क्या कहा?

Published on

वॉशिंगटन

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि जासूसों को निकाले जाने जैसे मुद्दे निजी तौर पर उठाये जाते हैं। उन्होंने यह टिप्पणी इस सवाल पर की कि क्या ‘क्वाड’ शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात के दौरान, भारतीय नागरिकों से जुड़ी एक घटना पर चर्चा होगी।अल्बनीज डेलवेयर में शनिवार को भारत, अमेरिका और जापान के नेताओं के साथ होने वाली अपनी बैठक से पहले मीडिया के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। कथित जासूसी की घटना 2020 में हुई थी और इस साल अप्रैल में यह सामने आई।

अल्बानीज बोले- मैं कूटनीतिक तरीके से काम करता हूं
अल्बनीज से पूछा गया था कि आस्ट्रेलिया की धरती पर इस तरह की जासूसी रोकने और ऐसा नहीं करने के लिए वह मोदी से क्या कुछ कहेंगे। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा, ”मैं कूटनीतिक तरीके से काम करता हूं और इस तरह की चर्चा करता हूं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस तरह का मुद्दा उठाया जाएगा।” अल्बनीज ने गुरुवार को फिलाडेल्फिया में कहा,”लेकिन ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी से हमारी व्यापक आर्थिक साझेदारी के बारे में बात करूंगा, जिसे हम पूरा होते देखना चाहते हैं। हमारे दो महान देशों के बीच आर्थिक संबंध बढ़े हैं।”

क्या है पूरा मामला
उन्होंने कहा, ”…मैं निजी तौर पर मुद्दों को उठाता हूं – कि हम कूटनीतिक तरीके से चीजों से कैसे निपटें, और मैं ऐसा करना जारी रखूंगा।” खबरों के अनुसार, आस्ट्रेलिया ने संवेदनशील रक्षा परियोजनाओं और हवाई अड्डा सुरक्षा के बारे में ”गोपनीय दस्तावेज चुराने” की कथित कोशिश करने को लेकर 2020 में दो भारतीय जासूसों को निष्कासित कर दिया था। ‘द ऑस्ट्रेलियन’ और ‘द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ ने अपनी खबरों में कहा था कि दो भारतीय जासूसों को जबरन निकाल दिया गया, जबकि ‘आस्ट्रेलियन बॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ (एबीसी) ने कोई संख्या नहीं बताई।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...