8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाइडन-मोदी की मुलाकात से पहले अमेरिकी अधिकारियों की खालिस्तानी पन्नू मामले पर...

बाइडन-मोदी की मुलाकात से पहले अमेरिकी अधिकारियों की खालिस्तानी पन्नू मामले पर मीटिंग, डोभाल को भी समन

Published on

वॉशिंगटन:

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को अमेरिका पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की तीन दिन की इस यात्रा पर भारत और अमेरिका ही नहीं दुनियाभर की नजर है। वहीं मोदी के इस दौरे से ठीक पहले अमेरिका ने कुछ ऐसा किया है, जो भारत को नाराज कर रहा है। ये मामला खालिस्तानी पन्नू की हत्या की साजिश से जुड़ा है। अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों ने खालिस्तान समर्थक सिख नेताओं से मुलाकात की है। वहीं एनएसए अजीत डोभाल को भी अमेरिकी कोर्ट ने समन जारी किया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार को सिख नेताओं से मुलाकात की। इस बैठक में अमेरिका में सिखों के सामने आने वाली मुश्किलों पर बात की गई, जिसमें एक अहम मुद्दा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का है। इस मामले में अमेरिका लगातार भारत पर आरोप लगाता रहा है। व्हाइट हाउस और अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के साथ सिख नेताओं की यह बैठक जो बाइडन और नरेंद्र मोदी से मुलाकात से दो दिन पहले हुई।

पन्नू की हत्या की साजिश पर हुई बातचीत!
अमेरिका की ओर से भारत पर गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ हत्या की साजिश के मामले में उंगली उठाई गई है। इस बैठक में अमेरिकी अधिकारियों ने सिख नेताओं को इस संबंध में भारत के साथ सरकार की चल रही बातचीत के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने सिख समुदाय को आश्वस्त करने की कोशिश की कि उनकी सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में शामिल हुए अमेरिकन सिख कॉकस कमेटी के संस्थापक प्रीतपाल सिंह ने इस बैठक के बारे में कहा, ‘हमने अपने समुदाय की सुरक्षा में सतर्कता के लिए वरिष्ठ संघीय सरकारी अधिकारियों को धन्यवाद किया।’ हाल ही में पन्नू ने खुद को मारने की कोशिश को लेकर भारत के खिलाफ एक नागरिक मुकदमा भी दायर किया है।

डोभाल को अमेरिकी कोर्ट का समन
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से दायर मुकदमे में अमेरिकी कोर्ट ने भारत के एनएसए अजीत डोभाल समेत कुछ अन्य भारतीयों के नाम समन जारी किया है। न्यूयॉर्क स्थित कोर्ट ने 21 दिन में समन का जवाब देने के लिए कहा है। इस समन पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने समन पर कहा है कि यह पूरी तरह से अनुचित और निराधार आरोप हैं।

न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले की एक कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, पूर्व रॉ चीफ सामंत गोयल के अलावा निखिल गुप्ता और विक्रम यादव को समन भेजा गया है। विदेश मंत्रालय ने समन को अनुचित बताते हुए कहा कि हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...