8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे साफ, वामपंथी नेता अनुरा दिसानायके होंगे अगले...

श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे साफ, वामपंथी नेता अनुरा दिसानायके होंगे अगले प्रेसिडेंट

Published on

कोलंबो,

श्रीलंका के आम चुनाव के परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. श्रीलंका के चुनाव आयोग ने रविवार को दूसरे राउंड की मतगणना के बाद 56 वर्षीय मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को राष्ट्रपति चुनाव विजेता घोषित कर दिया है. चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने की तैयारियां शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि वह सोमवार को शपथ ले सकते हैं.

चुनाव परिणाम के अनुसार, राष्ट्रपति पद के लिए वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके 42.13 फीसद मतों के साथ की पहली पसंद बनकर उभरे हैं. जबकि निर्वतमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं. उन्हें 17.27% वोट मिले हैं. वहीं, चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दिसानायके ने अपनी इस जीत को हम की जीत करार दिया है.

शपथ की तैयारियां शुरू
एनपीपी ने कहा कि दिसानायके श्रीलंका के 9वें राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ लेंगे. इससे पहले चुनाव आयोग ने दूसरे दौर की मतगणना का आदेश दिया था, क्योंकि शनिवार के चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को विजेता घोषित करने के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल नहीं हुए थे.

जनता का जताया आभार
उन्होंने इस बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, सदियों से हमने जो सपना संजोया है वह आखिरकार सच हो रहा है. यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति के काम का परिणाम नहीं है, बल्कि आप में से हजारों लोगों के सामूहिक प्रयास का रिजल्ट है. आपकी प्रतिबद्धता हमें यहां तक ले आई है और इसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं. ये जीत हम सभी की है.

उन्होंने आगे लिखा, यहां हमारी यात्रा उन अनेक लोगों के बलिदानों से प्रशस्त हुई है, जिन्होंने इस उद्देश्य के लिए अपना पसीना, आंसू और यहां तक कि अपना जीवन भी दे दिया. उनके बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता. हम उनकी आशाओं और संघर्षों का राजदंड को थामे हुए हैं और अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं. आशा और उम्मीद से भरी लाखों आंखें हमें आगे बढ़ाती हैं और हम मिलकर श्रीलंका के इतिहास को फिर से लिखने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि इस सपने को नई शुरुआत से ही पूरा किया जा सकता है. सिंहली, तमिल, मुस्लिम और सभी श्रीलंकाई लोगों की एकता इस नई शुरुआत का आधार है. हम जिस नए पुनर्जागरण की तलाश कर रहे हैं. वह इस साझा ताकत और विजन से उभरेगा. आइए हम हाथ मिलाएं और इस भविष्य को एक साथ आकार दें!

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...