19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलकिसे फायदा, कौन घाटे में रहेगा... टेस्ट ड्रॉ रहा तो WTC टेबल...

किसे फायदा, कौन घाटे में रहेगा… टेस्ट ड्रॉ रहा तो WTC टेबल पर क्या पड़ेगा असर, समझिए समीकरण

Published on

कानपुर

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पर हो रहा है। मैच के पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का खेल हो पाया। उसके बाद दूसरे और तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। तीन दिन में कुल 35 ओवर होने की वजह से मैच का नतीजा निकलना काफी मुश्किल है। भारत को मैच जीतने के लिए बांग्लादेश के 20 विकेट लेने के साथ ही खुद बल्लेबाजी में एक पारी खेलकर बड़ा स्कोर भी बनाना पडे़गा।

टेस्ट ड्रॉ होने पर क्या होगा?
यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। यानी मैच ड्रॉ होने की स्थिति में दोनों टीमों के 4-4 पॉइंट मिलेंगे। मैच जीतने पर 12 जबकि टाई होने पर 6-6 पॉइंट मिलते हैं। भारत के अभी 86 तो बांग्लादेश के 33 पॉइंट हैं। बांग्लादेश पहले मैच को 280 रनों से हार गई थी। आज तक उसे टेस्ट में भारत के खिलाफ जीत नहीं मिली है। ऐसे में मैच ड्रॉ होता है तो उसे सबसे ज्यादा खुशी होगी।

भारत को टेबल में भी नुकसान
कानपुर टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टेबल में भी नुकसान होगा। अभी 10 मैच के बाद भारत के 86 पॉइंट हैं। 71.67 प्रतिशत अंक हासिल कर भारत टेबल में पहले स्थान पर है। मैच ड्रॉ होने की स्थिति में भारत के 68.18 प्रतिशत अंक रह जाएंगे। हालांकि टीम इंडिया इसके बाद भी टॉप पर रहेगी लेकिन अंक गिरना आगे के लिए ठीक नहीं है।

भारत अगर कानपुर टेस्ट को अपने नाम करने में यहां से भी सफल हो जाता है तो 74.24 प्रतिशत अंक हो जाते। इससे फाइनल में जाने की दावेदारी और मजबूत हो जाएगी। दूसरी तरफ बांग्लादेश 39.29 से घटकर 38.54 पॉइंट रह जाएंगे। हालांकि अगर उन्हें हार मिलती तो 34.37 पॉइट हो जाते।

वेस्टइंडीज में हुआ था बारिश से नुकसान
भारत ने पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र की शुरुआत की थी। पहले मैच में टीम इंडिया को एक पारी और 141 रनों से जीत मिली थी। दूसरे टेस्ट को भी टीम इंडिया आसानी से अपने नाम कर सकती थी, लेकिन बारिश ने विलेन का काम किया और मैच ड्रॉ हो गया।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...