16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयफाइटर पायलट पर लगा दुष्कर्म का आरोप, सख्त एक्शन लेने जा रही...

फाइटर पायलट पर लगा दुष्कर्म का आरोप, सख्त एक्शन लेने जा रही भारतीय वायुसेना!

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय वायु सेना (IAF) एक सीनियर फाइटर पायलट के खिलाफ सख्त एक्शन लेने जा जा रही है. इस फाइटर पायलट पर एक पूर्व सिविलियन इंटर्न ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इसके अलावा आरोपी पर देश के प्रमुख लड़ाकू ठिकानों में से एक पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का भी आरोप है. दो सीनियर IAF अधिकारियों ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है.

यह आरोप 40 साल के एक विंग कमांडर पर लगे हैं, जो वर्तमान में हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर तैनात हैं और जगुआर फाइटर स्क्वाड्रन में सेवारत हैं. पालम स्थित भारतीय वायुसेना यूनिट एयरोस्पेस सेफ्टी संस्थान की एक पूर्व प्रशिक्षु (25) ने उन पर दुष्कर्म और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया है.

चल रही थीं दो अलग-अलग जांचें
अधिकारी के खिलाफ भारतीय वायुसेना ने दो अलग-अलग जांच की है. पहली जांच का नेतृत्व वायुसेना स्टेशन अंबाला के एयर ऑफिसर कमांडिंग (एओसी) ने की, जिसके तहत सुरक्षा प्रोटोकॉल उल्लंघन की जांच की गई. दिल्ली में पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख ने दूसरी जांच शुरू की थी, जो बलात्कार के आरोपों पर केंद्रित थी.

होटल में ले जाकर किया यौन शोषण!
दरअसल, मामला साल 2023 का है. इंटर्न का दावा है कि अधिकारी उसे स्ट्रेस असेसमेंट टेस्ट के बहाने एक होटल में ले गये और उसका यौन शोषण किया. इस मामले में भारतीय वायुसेना की आंतरिक जांच के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने अधिकारी के खिलाफ बलात्कार और आपराधिक धमकी के तहत एफआईआर दर्ज की है.

सीनियर विंग कमांडर पर भी लगे थे आरोप
इन जांचों के नतीजों के आधार पर भारतीय वायुसेना के निर्णायक अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की उम्मीद है. साथ ही सीनियर सैन्य अधिकारी इस मामले पर बारीकी से नजर भी रखेंगे. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ सप्ताह पहले एक महिला वायुसेना अधिकारी ने श्रीनगर वायुसेना बेस पर एक सीनियर विंग कमांडर पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...