14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली से बरामद की गई 5600 करोड़ के ड्रग मामले में 5वीं...

दिल्ली से बरामद की गई 5600 करोड़ के ड्रग मामले में 5वीं गिरफ्तारी, अमृतसर एयरपोर्ट से एक आरोपी पकड़ा गया

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली से बरामद की गई 5600 करोड़ की कोकीन के मामले में 5वीं गिरफ्तारी हुई है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अमृतसर एयरपोर्ट से जितेंद्र पाल सिंह उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया है. जस्सी UK भागने की फिराक में था, लेकिन इसके खिलाफ स्पेशल सेल ने LOC जारी की हुई थी. जस्सी UK में बीते 17 साल से रह रहा है. इसके पास UK का ग्रीन कार्ड है. बता दें कि ड्रग केस में UK कनेक्शन सामने आया है.

इस ड्रग सिंडिकेट का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी तुषार गोयल 2022 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की RTI सेल का चेयरमैन रह चुका है. आरोपी की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी RTI सेल चेयरमैन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस लिखा हुआ है. आरोपी ने डिक्की गोयल नाम से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाया हुआ है.

मास्टरमाइंड तुषार गोयल के कई कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो भी सामने आए हैं. इस बात का खुलासा दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की पूछताछ में हुआ है. खुद तुषार गोयल ने स्पेशल सेल की पूछताछ में इसका खुलासा किया है कि वह 2022 में कांग्रेस दिल्ली का RTI सेल प्रमुख था.

दुबई के कारोबारी का नाम भी आया सामने
बता दें कि 5600 करोड़ की कोकीन बरामदगी केस के तार दुबई से भी जुड़े हैं. इस मामले में दुबई के एक बड़े कारोबारी का नाम भी सामने आया है, जो कोकीन का बड़ा सप्लायर है. एजेंसियों को यह बात अच्छी तरह से पता है कि ड्रग्स की खरीद फरोख्त के लिए दुबई D कंपनी का एक सेफ जोन है.

बरामद हुई है 560 किलो कोकीन की खेप
स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक 560 किलोग्राम कोकीन की खेप के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने 40 किलोग्राम मेरियाना भी जब्त किया है. जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मेरियाना को फुकेट से फ्लाइट के जरिये दिल्ली लाया गया था. प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक, तीन महीने पहले केंद्रीय एजेंसियों के जरिए उनके पास जानकारी आई थी कि एक बड़ा मॉड्यूल ड्रग्स की तस्करी कर रहा है, जो पूरे देश में फैला हुआ है.

तीन महीने से नजर रख रही थी पुलिस
दरअसल, दिल्ली पुलिस 3 महीने से इस मामले में कड़ी मशक्कत कर रही थी. कई इनपुट खंगाले जा रहे थे. कई लोगों की निगरानी हो रही थी. अब जाकर पुलिस की मेहनत रंग लाई और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया. दिल्ली में इस मॉड्यूल का सरगना है तुषार.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...