14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में बड़े आंदोलन का ऐलान! गांवों की बदहाली पर गुस्से में...

दिल्ली में बड़े आंदोलन का ऐलान! गांवों की बदहाली पर गुस्से में किसान, जंतर-मंतर पर देंगे धरना

Published on

नई दिल्ली

द्वारका में शुक्रवार को पालम 360 खाप द्वारा दिल्ली देहात से जुड़े बरसों से पेंडिंग समस्याओं और गांवों के मुद्दों के समाधान को लेकर बड़ा आंदोलन को लेकर एलान कर दिया है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पालम 360 के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के भयंकर अभाव और बदहाली से गांव के लोगों में खासी नाराजगी है। दिल्ली देहात के लोग अपनी समस्याओं का पूर्ण समाधान का फैसला कर चुके हैं।

होम गार्ड को हटाने को लेकर भी गुस्सा
उन्होंने बताया की सितंबर में जंतर मंतर पर एकजुट होकर जिस लड़ाई की शुरुआत किया, उसे अंजाम तक पहुंचाएंगे। होमगार्ड के जिन 8500 जवान को हटाया गया उनमें से अधिकतर दिल्ली देहात के बच्चे हैं, इनकी लड़ाई लड़ेंगे। दिल्ली विकसित करने में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया, लेकिन इनके इलाके ही बदहाल हैं। टूटी सड़कें, जहां तहां भरा पानी, गंदी नालियां और बजबजाते सीवर गांवों की तस्वीर बन गई है। उनकी स्थिति स्लम जैसी हो गई है।

हाउस टैक्स को लेकर नोटिफिकेशन की मांग
उपराज्यपाल की तरफ से दो मांगे मानी गई है, लंबे समय से बंद पड़े म्यूटेशन की प्रक्रिया को बहाल कर दिया गया और गांवों में बिजली मीटर लगवाने की पाबंदी हटा ली गई है। उम्मीद है, केंद्र सरकार से संबंधित गांव की समस्याओं का समाधान भी जल्द होगा। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी से अपील की।

उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी की मेयर और डिप्टी मेयर ने प्रेस कांफ्रेंस करके स्पष्ट किया था, दिल्ली के गांवों में कोई हाउस टैक्स नहीं लगेगा। इसके बावजूद उसका नोटिफिकेशन नहीं किया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान चौ धारा सिंह प्रधान बवाना 52, चौ नरेश प्रधान लाडो सराय 96, राव त्रिभुवन सिंह प्रधान सुरेहडा 18 प्रमुख थे।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...