21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलक्रिकेट मध्य प्रदेश : खेलते हुए अचानक पिच पर ही बेहोश हो...

क्रिकेट मध्य प्रदेश : खेलते हुए अचानक पिच पर ही बेहोश हो गया युवक, चंद मिनटों में हुई मौत

Published on

आगर मालवा,

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में क्रिकेट खेलते हुए 15 साल के एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई जिससे उसके घर में कोहराम मच गया. इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि रविवार को क्रिकेट खेलते समय एक लड़का अचानक बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सुसनेर में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई. माखन सिंह नाम का नाबालिग क्रिकेट खेलते समय बेहोश हो गया.

सुसनेर पुलिस थाना प्रभारी केशर राजपूत ने बताया कि उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

मध्य प्रदेश में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब क्रिकेट खेलते हुए किसी युवक या बच्चे की मौत हुई है. ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. इसी साल फरवरी महीने में गुना में भी क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक की जान चली गई थी.

गुना जिले के बमोरी में क्रिकेट टूर्नामेंट में मैदान के बाहर बैठा दीपक अपनी बल्लेबाजी का इंतज़ार कर रहा था, तभी अचानक दीपक के सीने में तेज़ दर्द हुआ. दीपक के दोस्त उसे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने बताया कि दीपक को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन कार्डियक अरेस्ट के कारण सब कुछ अचानक ही खत्म हो गया.

इससे पहले गुजरात के अरावली में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. अरावली में मोडासा के दीप क्षेत्र में गोवर्धन सोसाइटी के तीर्थ अपार्टमेंट के एक परिवार रहता था. परिवार में 20 साल का पर्व सोनी क्रिकेट खेलते समय दिल का दौरा पड़ने के बाद गिर गया और उसकी मौत हो गई. वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. उसकी मौत से परिवार टूट गया था.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...