11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeखेलभारत के तूफान में उड़ा BAN, सूर्या को जीत की 'हार्दिक' बधाई,...

भारत के तूफान में उड़ा BAN, सूर्या को जीत की ‘हार्दिक’ बधाई, डेब्यू में छाए मयंक यादव

Published on

ग्वालियर,

ग्वालियर ने 12 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट का स्वागत किया और सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने ग्वालियरवासियों को निराश नहीं किया। पहले गेंदबाजों ने विकेट बिखेरे और फिर बल्लेबाजों ने चौके-छक्के की झड़ी लगा दी। नवनिर्मित श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में भारत ने बांग्लादेश को बच्चों की तरह हराते हुए तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 की लीड ले ली। सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में नौ फरवरी को होगा।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की। डेब्यू कर रहे तूफानी युवा पेसर मयंक यादव ने भी प्रभावित किया। बांग्ला टाइगर्स 19.5 ओवर में सिर्फ 127 रन पर ही ऑलआउट हो गए। जवाब में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या सबका बल्ला चला। अपने देसी शेरों ने 11.5वें ओवर में 49 गेंद पहले तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पंड्या आज अलग ही स्वैग में नजर आए। उन्होंने 16 गेंद में नाबाद 39 रन बनाते हुए विनिंग शॉट निकाला। 12वें ओवर की शुरुआती तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसकी चारों ओर चर्चा है। खासतौर पर उनका नो लुक शॉट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

मैच में भारत के तीन बल्लेबाज जरूर आउट हुए, लेकिन सभी ने बता दिया कि वो क्रीज पर रुकने नहीं बल्कि शॉट्स उड़ाने आए हैं। संजू सैमसन ने 19 गेंद में 29 रन बनाए। अभिषेक शर्मा सात गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंद में 29 रन की तूफानी पारी खेली। डेब्यूटेंट नीतीश कुमार रेड्डी ने 15 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे तो हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों में 39 रन की पारी में पांच चौके और दो छक्के उड़ाए।

भारतीय गेंदबाजों का दबदबा पूरे टाइम रहा
सूर्या का फैसला सटीक बैठा. शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों ने अपना दबदबा बनाए रखा. बांग्लादेश ने पहले ओवर में 5 रन पर ही एक विकेट गंवाया. अर्शदीप सिंह ने लिटन दास को शिकार बनाया. इसके बाद बांग्लादेश को 14 रन पर दूसरा झटका लगा. अर्शदीप सिंह ने परवेज हुसैन इमोन को क्लीन बोल्ड किया.

इसके बाद बांग्लादेश टीम लगातार अंतराल में विकेट गंवाती रही और बड़ा स्कोर बनाने का मौका ही नहीं मिला. इस तरह मेजबान टीम 127 रन ही बना सकी. टीम के लिए मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा नाबाद 35 रन और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 27 रन बनाए.

मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अपना दबदबा पूरे टाइम बनाए रखा. टीम के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट झटके. हार्दिक पंड्या, मयंक यादव और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 शिकार किया.

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...