12 C
London
Friday, February 27, 2026
Homeराज्यये तो गजब हो गया! वीरेंद्र सहवाग ने दर-दर मांगे थे वोट,...

ये तो गजब हो गया! वीरेंद्र सहवाग ने दर-दर मांगे थे वोट, फिर भी BJP वाली बहन से हारे कांग्रेस के चौधरी साब

Published on

नई दिल्ली

हरियाणा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने वो कर दिखाया है, जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था। जी हां, तोशाम सीट पर बीजेपी ने धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की। यहता पहला मौका है, जब बीजेपी ने यह सीट अपने नाम की है। उसकी कैंडिडेट श्रुति चौधरी ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी अनिरुद्ध चौधरी को करीब 15 हजार (आखिरी राउंड में 14 हजार से अधिक वोटों से आगे) वोटों से हराया। हैरान करने वाली बात यह है कि अनिरुद्ध चौधरी वही कांग्रेस नेता हैं, जिनके लिए हाल ही में वीरेंद्र सहवाग भी बैटिंग करते नजर आए थे।

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वीरू ने अनिरुद्ध चौधरी के लिए विधानसभा चुनाव में खूब जमकर प्रचार किया था। उन्होंने खुले मंच से अनिरुद्ध चौधरी और कांग्रेस को वोट देने की मांग की थी। हालांकि, चुनाव का रिजल्ट उनके पक्ष में नहीं आया। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले वीरेंद्र सहवाग का प्रचार अनिरुद्ध चौधरी के लिए एक्स फैक्टर के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

एक और बात यह है कि विजेता श्रुति चौधरी कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी की चचेरी बहन हैं। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की फैमिली से दोनों आते हैं। श्रुति चौधरी बंसीलाल के बेटे सुरेंद्र सिंह चौधरी और किरण चौधरी की बेटी हैं, जबकि अनिरुद्ध चौधरी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह महेंद्रा के बेटे हैं। फैमिली फाइट की वजह से भी यह सीट खूब चर्चा में रही।

यहां एक और बात यह भी है कि श्रुति चौधरी भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से सांसद रह चुकी हैं, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने अपनी मां किरण चौधरी के साथ बीजेपी जॉइन करने का फैसला किया। किरण चौधरी बीजेपी से राज्यसभा सांसद बन चुकी हैं, जबकि किरण अब विधायक हैं। इस तरह से कांग्रेस ने अपना एक बेहतरीन नेता खो दिया।

चुनाव प्रचार के दौरान अनिरुद्ध चौधरी ने कहा भी था कि वीरेंद्र सहवाग किसी को प्रचार नहीं करते हैं, लेकिन वह मेरे लिए आए। मैं इसके लिए उनका धन्यवाद करता हूं। उल्लेखनीय है कि अनिरुद्ध चौधरी की फैमिली ने वीरेंद्र सहवाग के क्रिकेट करियर में अहम भूमिका निभाई थी।

Latest articles

नियुक्ति की मांग को लेकर भोपाल की सड़कों पर उतरे वर्ग-2 के चयनित शिक्षक

भोपाल मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती वर्ग-2 के चयनित अभ्यर्थियों के सब्र का बांध अब टूट...

प्रदेश में जल्द शुरू होगी सीएम केयर योजना गंभीर बीमारियों का राज्य में ही होगा इलाज

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर तीखी चर्चा...

नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों का हल्ला बोल 2 मार्च से बेमियादी हड़ताल का ऐलान

भोपाल मध्य प्रदेश की नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस संचालकों ने आंदोलन...

गोविंदपुर क्षेत्र स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में गूंजे महादेव के जयकारे रुद्राभिषेक, लाखबत्ती और व्रतबन्ध का भव्य आयोजन

भोपाल राजधानी के गोविंदपुर क्षेत्र स्थित पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में आज भक्ति और परंपरा...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...