11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeराष्ट्रीयरावण दहन से पहले ही धड़ाम गिरा लंकापति का पुतला, दशानन को...

रावण दहन से पहले ही धड़ाम गिरा लंकापति का पुतला, दशानन को गिरता देख भागते नजर आए लोग, वीडियो वायरल

Published on

दशहरे के मौके पर हर साल रावण-दहन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन शहर के रामलीला मैदान में रावण का लंबा-चौड़ा पुतला लगाया जाता है, जिसका दहन राम रुपी कलाकार करते है। लेकिन रावण के पुतले को बनाने से लेकर मैदान में खड़ा करने तक की मशक्कत का काम भी लोगों के जिम्मे ही आता है। ऐसे में वायरल वीडियो में कुछ लोग रावण के पुतले को खड़े करने की कोशिश कर रहे होते है।

इतने में वह पुतला खड़े होने के बाद अचानक रस्सी टूटने की वजह से जमीन को ओर गिरने लगता है। लंकापति की जमीन पर लैंडिंग होता देख लोगों में भगदड़ मच जाती है। पुतले के आसपास खड़े लोग तुरंत पुतले को जगह देने लगते है। इस वीडियो पर यूजर्स की भी खूब प्रतिक्रिया आई है।

ट्रैक्टर की मदद से खड़ा हो रहा था पुतला…
वीडियो में देखा जा सकता है कि रावण के पुतले को रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर की मदद से खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। जिसमें कुछ लोगों को रावण के पैर को पकड़े भी देखा जा सकता है। जिसकी वजह रावण को मैदान में सफलतापूर्वक खड़ा करना होता है। लेकिन ऐसा होता नहीं है, क्योंकि जिस रस्सी से रावण को ट्रैक्टर के साथ बांधा होता है।

वह रस्सी अचानक ढीली पड़ जाती है या टूट जाती है और देखते ही देखते रावण का पुतला जमीन पर धड़ाम गिरता है। इसी के साथ करीब 15 सेकंड की यह वीडियो खत्म हो जाती है। लेकिन इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की मानो बाढ़ आ रखी है। हर कोई इस मजेदार वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहा है।

रावण को नींद आ रही है…
कमेंट सेक्शन में लोग रावण को गिरता देख जमकर फनी कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- ये क्या, रावण को जलाने से पहले ही गिरा कर मार दिया। दूसरे ने कहा कि लगता है इस बार रावण वानर सेना पर भारी पड़ गया। तीसरे ने कहा कि अगर आज रावण जिंदा होता तो ये सब देख कर मर जाता। चौथे ने लिखा कि लगता है रावण को नींद आ रही है। कमेंट सेक्शन ऐसी ही मजेदार प्रतिक्रियाओं से भरा हुआ है।

​करोड़ों बार देखा गया वीडियो…
इंस्टाग्राम पर इस Reel को @apna_pareo ने पोस्ट किया है। उनकी इस वीडियो को अब तक 3 लाख 22 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया हैं। ​वहीं बात की जाए व्यूज की तो इस Reel को अब तक 1 करोड़ 40 लाख बार देखा गया हैं। जबकि कमेंट सेक्शन में भी 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए है।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...