10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : हर रात बेटी का बलात्कार करता था पिता, मदद...

मध्य प्रदेश : हर रात बेटी का बलात्कार करता था पिता, मदद मांगने पर बड़ा भाई भी बनाने लगा हवस का शिकार

Published on

शिवपुरी,

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 15 वर्षीय लड़की के साथ उसके पिता और भाई ने बलात्कार किया है. इतना ही नहीं पीड़िता के भाई ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे वारदात के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दिनारा थाना प्रभारी विनोद भार्गव ने बताया कि पीड़िता की मां परिवार से अलग हो गई थी. वो ओडिशा में रह रही थी. तीन साल पहले उसकी मां के चले जाने के बाद उसके पिता ने उसके साथ बलात्कार करना शुरू कर दिया. इससे तंग आकर पीड़िता ने अपने बड़े भाई को आपबीती सुनाई और उससे मदद मांगी. लेकिन उसने उसकी मदद करने की बजाए खुद ही उसको अपनी हवस का शिकार बना डाला. इस दौरान वीडियो भी बना लिया.

इसके बाद पीड़िता के बड़े भाई ने उसे इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पिता और बड़े भाई की हरकतों से दुखी होकर पीड़िता ने अपने दूसरे भाई को सारी बात बताई. दोनों ने गुरुवार को पुलिस से संपर्क किया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है.

बताते चले कि पिछले हफ्ते मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में इसी तरह की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी. यहां वहशी बन चुका एक शख्स चार साल से ज्यादा समय से अपनी बेटी के साथ बलात्कार करता रहा. इस मामले का खुलासा होने के बाद 40 वर्षीय आरोपी फरार हो गया. छतरपुर के पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी और 21 वर्षीय बेटी के साथ रह रहा था.

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, भारतीय न्याय संहिता के तहत बलात्कार के आरोप में उस पर मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत भी आरोप लगाए हैं. आरोपी अपनी बेटी के साथ तब से बलात्कार कर रहा था, जब वह 18 वर्ष से कम उम्र की थी. इस मामले में केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने पीड़िता की मां से भी पूछताछ की थी.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this